Skip to main content

लोकल ट्रेन


      मुंबई की लोकल
      ट्रेन के यात्रियों 
      की तरह जिओ 
      यहां लाखों लोग 
    ‌‌   सफ़र करते हैं
       रोज मिलते हैं
      रोज़  बिछुड़ते हैं 
       रोज़ धकियाए जाते हैं 
         ‌रोज़ रोते हैं 
          रोज़ टूटते हैं 
        रोज़ नक़ली हंसी हंसते हैं
       फिर अपने पांव
         चलने लगते  हैं
        लोकल ट्रेन से मुंबई के               
यात्रियों का गहरा रिश्ता है 
 उसकी भाषा भी खूब समझते हैं
   दोनों की चाल में एक      
समानुपातिक संबंध है 
गंतव्य तक पहुंचने के लिए
   दोनों प्रतिबद्ध है
  किसी बात का मलाल नहीं है
  किसी का बुरा हाल नहीं
   न गिला न शिकवा
     अपनी- अपनी 
  मस्ती में सब जी रहे हैं 
 दर्द भी अपना ही पी रहे हैं
 न किसी से कोई आशा
 न किसी से कोई निराशा
 यहां किसी से उम्मीद करना
  पानी पर लकीर खींचना है
  
संपूर्णानंद मिश्र
7458994874

Comments

  1. जीवन का शाश्वत चित्र।
    अभाव से घिरा,प्रेम की कमी का चित्र।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

CBSE Class 10 Online Quiz Balgovin Bhagat बालगोबिन भगत

कक्षा 10 के अन्य सभी पाठों के PDF/Audio/Vidio/Quiz Loading… कक्षा 10 के अन्य सभी पाठों के PDF/Audio/Vidio/Quiz

Online MCQ test Vachya वाच्य

Loading…

MCQ test on vakya bhed रचना के आधार पर वाक्य भेद

कक्षा 10 के अन्य सभी पाठों के PDF/Audio/Vidio/Quiz Loading...   कक्षा 10 के अन्य सभी पाठों के PDF/Audio/Vidio/Quiz