Skip to main content

Posts

KVS Vice Principal Exam Academic 2015 (Hindi medium)

  Loading… Take a quiz from KVS principal Exam 2015 Academic part केंद्रीय विद्यालय संगठन प्राचार्य परीक्षा में पूंछे गए शिक्षण अभिरुचि की प्रश्नोत्तरी |

KVS Principal Exam 2015 Academic (Hindi medium)

  Loading…

General Provident Fund MCQ

  Loading...

होली बनाम हो ली

    होली आती है   चली जाती है  नहीं धो पाता है मन के मैल को    होली का रंग अब भाभी देवर   दोनों के रिश्ते ‌में हंसी- ठिठोली    की मिठास   कहां रह गई है !   अब होली में   निरहुआ भाभी की  चिकोटी के बिना  ही रह जाता है  भाभियां आज निरहुआ से डरी हुई हैं‌  रंग पुतवाए बिना ही पड़ी हुई हैं  बस औपचारिकता ही  शेष रह गई है  टूटे हुए संबंधों के वस्त्र फटे ही रह जाते हैं  होली का पड़ाव  भी पार कर जाते हैं   होलिका हर साल   जल जाती‌ है  कटुता बच‌ जाती है   दंभ भरकर विजय का     भाई- चारे   को मुंह बिराती है  एक यक्ष प्रश्न खड़ा है  मेरे सामने पूरी तरह  से निरुत्तर पड़ा है  आज नफ़रत के  उरग का‌ फन मिलकर   सबको कुचलना ‌होगा  उसकी सत्ता- समाप्ति के लिए किसी न किसी को  गरल पीना होगा  सौहार्द को गले लगाना होगा  और होली ‌में सद्भावों  का रसपान कर...

होली की शुभकामनाएं

  होली जैसा उत्सव पृथ्वी पर खोजने से ना मिलेगा रंग गुलाल है आनंद उत्सव है तल्लीनता का मदहोशी का मस्ती का नृत्य का नाच का बड़ा सतरंगी उत्सव है | हँसी के फव्वारों का उल्लास का एक महोत्सव है | दिवाली भी उदास है होली के सामने होली की बात ही और है ऐसा नृत्य करता उत्सव पृथ्वी पर कहीं भी नहीं है  धर्म उदासी नहीं है नृत्य उत्सव है और होली इसका प्रतीक है इस दिन “ना” पर “हाँ” की विजय हुयी |  इस दिन विध्वंस पर सृजन जीता इस दिन अतीत पर वर्तमान विजयी हुआ इस दिन शक्तिशाली दिखाई पड़नें वाले पर निर्बल सा दिखाई पड़ने वाला बालक जीत गया नये की नवीन की ताजगी की विजय अतीत पर बासे पर उधार पर और उत्सव रंग का है उत्सव मस्ती का है उत्सव गीतों का है| धर्म उत्सव है उदासी नहीं  जरा गौर से देखो कितनें फूलों में कितना रंग कितने इंद्रधनुषों में उसका फैलाव है कितनी हरियाली है कैसा चारो तरफ उसका गीत चल रहा है पहाडों में पत्थरों मे पक्षियो में पृथ्वी पर आकाश में सब तरफ उसका महोत्सव है| 🌹ओशो🌹

प्रतिदिन 1% विकसित होना

शिक्षक की सबसे बड़ी चुनौती होती है। यदि कोई छात्र कुछ नहीं करना चाहता है, तो ऐसा कुछ भी नहीं है जो छात्र को चाहने के लिए शिक्षक कर सकता है। बहुत सारे लोग सोचते हैं कि अगर आपको जीवन में सफल होना है तो आपको हर समय प्रेरित रहना होगा। सच कहूं तो प्रेरणा उस  नशे के तरह है जिसके  उतरने पर पहले से भी बुरा लगता है । प्रेरणा को बनाए रखना कठिन है। 24 घंटों के भीतर यह गायब हो जाती है | अनुशासन प्रेरणा है । इसके बजाय, अनुशासन में विश्वास करें। काम करना जारी रखने के लिए मन पर नियंत्रण रखने के बारे में अनुशासन है, तब भी जब आप ऊब, प्रेरणाहीन और सुस्त होते हैं। सफल होने के लिए बहुत अधिक दिमागी नियंत्रण की आवश्यकता होती है। अपने मन पर नियंत्रण रखें, क्योंकि आप वैसे भी दूसरों के मन को नियंत्रित नहीं कर सकते। अभ्यास से आदत बनती है और आदत से मन को नियंत्रित किया जा सकता है | एक बार जब आप थोड़ा सा मन पर नियंत्रण करना शुरू कर देते हैं, तो समय के साथ यह आसान हो जाता है। कुछ लोग किसी से न नहीं कह सकते और अनचाहे ही समय बर्बाद हो जाता है ये अभी आदत है | न कहने के आदत की भी शुरुआत करनी ही होगी | ...

चकाचौंध की दुनिया

चकाचौंध की दुनिया     घुल गया है ज़हर   चकाचौंध की दुनिया में जहां हर चेहरा एक राजदार है और उसकी सोच  उतनी ही धारदार है  इस दुनिया की रेल- पटरी से  ड्रग्स, चरस, गांजा और अफ़ीम  की न जाने कितनी गाड़ियां सुबह से पूरी रात तक निर्विघ्न दौड़ती रहती हैं  और उसे अंतिम स्टेशन तक पहुंचाने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी  उन सुरक्षाकर्मियों के कन्धों पर है जिनके पेट की धधकती जठराग्नि की लपट को   नहीं बुझाया जा सकता बिना आत्मविक्रेता हुए  वैसे रेल की पटरियां  अपने देश में  मुगलसराय रेलवे ब्रिज     के नीचे से सुदीर्घ यात्रा  करती हैं          एवं   रेल की समय- तालिका से पूर्व इन गाड़ियों को पहुंचाने का उत्तरदायित्व उन  गार्ड और ड्राइवर को ही है  जो हरे कपड़ों की अपेक्षा अपने मुंह पर काले रूमाल बांधे हुए हैं और ठीक   पुल के नीचे ही चूल्हे की लौ की मद्धिम रोशनी दिखलाई पड़ती है   अनवरत जलती रहे यह लौ इसकी पूरी ज़वाबदेही  खा...