Skip to main content

चकाचौंध की दुनिया

चकाचौंध की दुनिया

 


 

घुल गया है ज़हर 

 चकाचौंध की दुनिया में

जहां हर चेहरा एक राजदार है और उसकी सोच 

उतनी ही धारदार है 

इस दुनिया की रेल- पटरी से  ड्रग्स, चरस, गांजा और अफ़ीम 

की न जाने कितनी गाड़ियां सुबह से पूरी रात तक निर्विघ्न दौड़ती रहती हैं 

और उसे अंतिम स्टेशन तक

पहुंचाने की सम्पूर्ण जिम्मेदारी

 उन सुरक्षाकर्मियों के कन्धों पर है जिनके पेट की धधकती जठराग्नि की लपट को 

 नहीं बुझाया जा सकता

बिना आत्मविक्रेता हुए

 वैसे रेल की पटरियां

 अपने देश में

 मुगलसराय रेलवे ब्रिज 

   के नीचे से सुदीर्घ यात्रा 

करती हैं

         एवं 

 रेल की समय- तालिका से पूर्व

इन गाड़ियों को पहुंचाने का उत्तरदायित्व उन 

गार्ड और ड्राइवर को ही है 

जो हरे कपड़ों की अपेक्षा अपने मुंह पर काले रूमाल बांधे हुए हैं

और ठीक 

 पुल के नीचे ही चूल्हे की लौ की मद्धिम रोशनी दिखलाई पड़ती है 

 अनवरत जलती रहे यह लौ

इसकी पूरी ज़वाबदेही 

खानाबदोश स्त्रियों के हिजड़ों जैसे मर्दों की ही है 

जिसमें वे निरंतर नाकाम हैं।

इस विकासशील देश में यह भी एक दर्शनीय तस्वीर है

जिसे नग्न आंखों से प्रतिदिन हम लोग देखते हैं 

नजरअंदाज भी करते हैं 

और कामेन्द्रियों की मेड़ों को 

वासनात्मक जल तोड़ देता है जब 

 तो ठीक सूर्यास्त के बाद 

वारूणी की एक बोतल के साथ 

मुगलसराय ब्रिज के नीचे 

उन खानाब़दोश महिलाओं के चूल्हे की लौ न बुझने की राष्ट्रीय जिम्मेदारी अपने कंधे पर लेते हुए उस दर्शनीय तस्वीर के किसी कोने में अपनी हया को एनस्थीसिया देते दिखाई पड़ जाते हैं हम लोग भी

 

 

डॉ० सम्पूर्णानंद मिश्र

फूलपुर प्रयागराज

7458994874


 

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

रीढ़ की हड्डी -अभ्यास

1.  रामस्वरूप और रामगोपाल प्रसाद बात-बात पर "एक हमारा जमाना था .... " कहकर अपने समय की तुलना वर्तमान समय से करते हैं । इस प्रकार की तुलना कहाँ तक तर्क संगत है ? उत्तर इस तरह की तुलना करना बिल्कुल तर्कसंगत नहीं होता क्योंकि समय के साथ समाज में, जलवायु में, खान-पान में सब में परिवर्तन होता रहता है। हर समय परिस्थितियां एक सी नही होतीं हैं। हर ज़माने की अपनी स्थितियाँ होती हैं, जमाना बदलता है तो कुछ कमियों के साथ सुधार भी आते हैं। 2. रामस्वरूप का अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलवाना और विवाह के लिए छिपाना, यह विरोधाभास उनकी किस विवशता को उजागर करता है? उत्तर आधुनिक समाज में सभ्य नागरिक होने के बावजूद उन्हें अपनी बेटी के भविष्य की खातिर रूढ़िवादी लोगों के दवाब में झुकाना पड़ रहा था। उपर्युक्त बात उनकी इसी विवशता को उजागर करता है। 3. अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं, उचित क्यों नहीं है ? उत्तर अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं, वह सरासर गलत है...

नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया -अभ्यास

1. बालिका मैना ने सेनापति 'हे' को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया ? उत्तर बालिका मैना ने अपने पिता के महल की रक्षा के लिए निम्नलिखित तर्क दिए- 1. मैना ने तर्क दिया कि महल को गिराने से सेनापति की किसी उद्देशय की पूर्ति न हो सकेगी। 2. मैना ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध शस्त्र उठाने वालों को दोषी बताया और कहा कि इस जड़ पदार्थ मकान ने कोई अपराध नहीं किया। 3. अंत में मैना ने सेनापति 'हे' को अपना परिचय देकर बताया कि उन्हें उनकी पुत्री मेरी की सहेली की रक्षा करनी ही चाहिए। 2. मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज़ उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों ? उत्तर मैना उसी मकान में पली-बढ़ी थी। उसी में उसकी बचपन की, पिता की, परिवार की यादें समाई हुई थीं। इसलिए वह जड़ मकान उसके लिए भरी-पूरी ज़िंदगी के समान था। वह उसके जीवन का भी सहारा हो सकता था। इसलिए वह उसे बचाना चाहती थी। अंग्रेज़ों के लिए वह राजमहल उनके दुश्मन नाना साहब की निशानी था। वे उनकी हर निशानी को मिट्टी में मिला देना चाहते थे, ताकि देश में फिर से कोई अंग्रेज़ों के विरुद्ध आवाज़ न उठाए। 3. सर टामस '...

NCERT/CBSE Jansanchar ewam patrakarita class 11 and 12 जनसंचार एवं पत्रकारिता

NCERT/CBSE Jansanchar ewam patrakarita class 11 and 12 जनसंचार एवं पत्रकारिता  जनसंचार एवं पत्रकारिता  से -    एक अंक के 4 प्रश्न पूछे जाएँगे तथा उत्तर संक्षेप में दिए जाएँगे  उत्तम अंक प्राप्त करने के लिए ध्यान देने योग्य बातें- 1. अभिव्यक्ति और माध्यम से संबंधित प्रश्न विशेष रूप से तथ्यपरक होते हैं अत: उत्तर लिखते समय सही तथ्यों  को ध्यान में रखें। 2. उत्तर बिंदुवार लिखें, मुख्य बिंदु को सबसे पहले लिख दें । 3. शुद्ध वर्तनी का ध्यान रखें । 4. लेख साफ़-सुथरा एवम पठनीय हो । 5. उत्तर में अनावश्यक बातें न लिखें । 6. निबंधात्मक प्रश्नों में क्रमबद्धता तथा विषय के पूर्वापर संबंध का ध्यान रखें, तथ्यों तथा विचारों की पुनरावृत्ति न करें। जनसंचार माध्यम 1. संचार किसे कहते हैं ? उत्तर :- ‘संचार’ शब्द चर् धातु के साथ सम् उपसर्ग जोड़ने से बना है- इसका अर्थ है चलना या एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचना |संचार संदेशों का आदान-प्रदान है | सूचनाओं, विचारों और भावनाओं का लिखित, मौखिक या दृश्य-श्रव्य ...