Skip to main content

आत्महत्या

व्यक्ति अंधा हो जाता है
आकाश को छूने की होड़ में
प्रतिस्पर्धी हो जाता है
भेद नहीं कर पाता है
अक्सर ऐसा होता है
सही ग़लत के निर्णय में
ग्लैमर की दुनिया
की चकाचौंध में
स्वप्न बिखर जाते हैं 
कई अभिनेताओं के
कई के टूट जाते हैं
आत्मीयता नहीं होती है
क्योंकि वहां
कोई अपना नहीं होता है
कोई हमदर्द नहीं होता
किसी का कोई वहां      
कामयाबी का स्वर
सुनने के लिए
गलाकाट प्रतियोगिता में  
लाश पर चढ़कर किसी के 
प्रतिभाग करना
वहां की संस्कृति है
कोई मर रहा है वहां
या जी रहा है
सुखी है या दुखी है
किसी में नहीं है
यह जानने की फ़ुर्सत
अवसादग्रस्तता की तरफ़
ले जाती है यह स्थिति
और अवसादग्रस्तता 
"आत्महत्या" 
का एकांतिक पथ
दिखाती है
 
संपूर्णानंद मिश्र
प्रयागराज फूलपुर
7458994874

Comments

  1. सुख-दुख की ना जाने कितनी*
    फाईले रखी है इसमें...

    कौन कहता है कि सीने में
    अलमारियाँ नहीं होती...!!

    ReplyDelete

Post a Comment