Skip to main content

सही निर्णय कैसे लें?

हम बात कर रहे हैं हीनता की
इसे विस्तार से समझने के लिए
एक कहानी सुनाता हूँ
एक बार पिता पुत्र दोनों दूर के शहर में अपना गधा बेचने जा रहे थे। मार्ग में किसी ने कहा अरे! भाई इन तीन गधों को देखो । जब गधा साथ है तो पिता-पुत्र पैदल क्यों चल रहे हैं? ये सुनकर बाप ने अपने बेटे को गधे पर बिठा दिया । कुछ आगे जाकर किसी ने कहा "कमाल का बेटा है भाई अपने बूढ़े बाप को पैदल चला रहा है" तो बेटा गधे से उतर गया और बाप को बैठा दिया । कुछ दूर जाकर किसी की बात सुनी 'कमाल का बाप है बेटा को पैदल चला रहा है' यह सुनकर बाप-बेटे दोनों गधे पर बैठ गए । फिर किसी ने कहा बेचारे गधे की तो फिकर ही नहीं यह बात सुनकर दोनों ने तय किया कि हम ही गधे को उठा लेते हैं । जब दोनों ने गधे को उठाने की कोशिश की तो गधे में भड़ककर लात मारी, उनकी पश्लियाँ तोड़ दी और भाग गया ।
हीन भावना से बंधे लोग क्या ऐसे नहीं जीते
हमारे सारे निर्णय लोंगों की धारणाओं पर आधारित होते हैं
हम यही विचार करते हुए जीवन बिता देते है 
की समाज क्या कहेगा?
अपने जीवन का प्रवाह लोंगों की बातें सुनकर बदलते रहते हैं
ऐसी हीन भावना हमें सफल नही होनी देती
क्या ये सत्य नहीं?
ये सत्य है कि समाज से बढ़कर कोई दर्पण नहीं
अपने आप का परिचय प्राप्त करने के लिए समाज के दर्पण में अपने प्रतिबिम्ब को देखना अत्यंत आवश्यक है ।
किन्तु ये भी सत्य है
दर्पण की मर्यादा है 
कि वो उल्टा चित्र दिखाता है
समाज के दर्पण में दिखने वाले प्रतिबिम्ब को सीधा करके देखना आवश्यक है
इसका क्या अर्थ है
हीन भावना से ग्रसित लोग सदा ही समाज के आधार पर निर्णय लेते हैं
इसके उलट श्रेष्ठता से बांधें लोग समाज को नकार देते हैं
अपनी ही बुद्धि पर भरोसा करते हैं
क्या दोनों ही भूल नहीं कर रहे हैं
इस भूल का उपाय क्या है?
बहुत सरल सा उपाय है
हम जितना समाज के दृष्टिकोण को महत्व देते हैं
उतना ही अपने दृष्टिकोण को महत्व दें
अपनी शक्तियों और मर्यादाओं को जानकर
आत्मविश्वास से भर जाएं
स्वयं ही हमारे निर्णय हमारे अपने होंगें
अहंकार से भरे नहीं होंगे
न श्रेष्ठता से लाभ होता है
न ही हीनता से लाभ होता है
सच्चे आत्मविश्वास से ही जीवन में सुख प्राप्त होता है

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

सिल्वर वैडिंग-अध्ययन

सिल्वर वैडिंग – मनोहर श्याम जोशी पाठ का सार- सिल्वर वेडिंग’ कहानी की रचना मनोहर श्याम जोशी ने की है| इस पाठ के माध्यम से पीढ़ी के अंतराल का मार्मिक चित्रण किया गया है| आधुनिकता के दौर में, यशोधर बाबू परंपरागत मूल्यों को हर हाल में जीवित रखना चाहते हैं| उनका उसूलपसंद होना दफ्तर एवम घर के लोगों के लिए सरदर्द बन गया था | यशोधर बाबू को दिल्ली में अपने पाँव जमाने में किशनदा ने मदद की थी, अतः वे उनके आदर्श बन गए| दफ्तर में विवाह की पच्चीसवीं सालगिरह के दिन ,दफ्तर के कर्मचारी, मेनन और चड्ढा उनसे जलपान के लिए पैसे माँगते हैं | जो वे बड़े अनमने ढंग से देते हैं क्योंकि उन्हें फिजूलखर्ची पसंद नहीं |यशोधर  बाबू के तीन बेटे हैं| बड़ा बेटा भूषण, विज्ञापन कम्पनी में काम करता है| दूसरा बेटा आई. ए. एस. की तैयारी कर रहा है और तीसरा छात्रवृति के साथ अमेरिका जा चुका है| बेटी भी डाक्टरी की पढ़ाईं के लिए अमेरिका जाना चाहती है, वह विवाह हेतु किसी भी वर को पसंद नहीं करती| यशोधर बाबू बच्चों की तरक्की से खुश हैं किंतु परंपरागत संस्कारों के कारण वे दुविधा में हैं| उनकी पत्नी ने स्वयं को बच्चों क...

नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया -अभ्यास

1. बालिका मैना ने सेनापति 'हे' को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया ? उत्तर बालिका मैना ने अपने पिता के महल की रक्षा के लिए निम्नलिखित तर्क दिए- 1. मैना ने तर्क दिया कि महल को गिराने से सेनापति की किसी उद्देशय की पूर्ति न हो सकेगी। 2. मैना ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध शस्त्र उठाने वालों को दोषी बताया और कहा कि इस जड़ पदार्थ मकान ने कोई अपराध नहीं किया। 3. अंत में मैना ने सेनापति 'हे' को अपना परिचय देकर बताया कि उन्हें उनकी पुत्री मेरी की सहेली की रक्षा करनी ही चाहिए। 2. मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज़ उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों ? उत्तर मैना उसी मकान में पली-बढ़ी थी। उसी में उसकी बचपन की, पिता की, परिवार की यादें समाई हुई थीं। इसलिए वह जड़ मकान उसके लिए भरी-पूरी ज़िंदगी के समान था। वह उसके जीवन का भी सहारा हो सकता था। इसलिए वह उसे बचाना चाहती थी। अंग्रेज़ों के लिए वह राजमहल उनके दुश्मन नाना साहब की निशानी था। वे उनकी हर निशानी को मिट्टी में मिला देना चाहते थे, ताकि देश में फिर से कोई अंग्रेज़ों के विरुद्ध आवाज़ न उठाए। 3. सर टामस '...