Skip to main content

वक्त की शिनाख्त

ज़िंदगी से मौत की यात्रा में
वक्त की शिनाख्त ज़रुरी है
कौन अपना है कौन पराया है
यह अभिज्ञान भी ज़रूरी है
कौन शूल लिए खड़ा है
कौन फूल लिए पड़ा है 
यह पहचान भी ज़रुरी है 
ज़िंदगी से मौत की यात्रा में
वक्त की शिनाख्त ज़रुरी है 
किस हाथ में माहुर की पोटली है
किस हाथ में पाहुर की झोली है
यह पहचान भी बहुत ज़रूरी है 
ज़िंदगी से मौत की यात्रा में 
वक्त की शिनाख्त बहुत ज़रुरी है‌
कौन सौगात - स्थालिका लाया है
कौन विष की लता बोने आया है 
यह  ज्ञान  भी ज़रूरी है
ज़िंदगी से मौत की यात्रा में 
वक्त की शिनाख्त बहुत ज़रुरी है
डॉ० सम्पूर्णानंद मिश्र 
7458994874
mishrasampurna906@gmail.com

Comments

  1. वाह सर,
    *वक्त की शिनाख्त*
    बहुत बहुत ज़रूरी है।

    किस हाथ में माहुर की पोटली है
    किस हाथ में पाहुर की झोली है
    यह पहचान भी बहुत ज़रूरी है

    ReplyDelete
    Replies
    1. यथार्थ एवं सर्वकालिक...

      Delete

Post a Comment