Skip to main content

निश्चेष्ट

कल शिवरात्रि
का दिन था
मैं उपवास था 
अपने सरकारी 
आवास
पर था
एक‌ बाल श्वान ‌
कहीं से आकर
मेरे कमरे ‌के
बाहर ‌गुड़ियाए 
पड़ा था 
उसे ठंड 
लग चुकी थी 
पत्नी ने उसे 
ठंड से 
बचाना चाहा 
उसे जिलाना चाहा 
एक मोटे‌ मजबूत
चादर में लपेट
दिया उसे 
कुछ राहत मिली 
लेकिन ‌बारिश से 
कुछ ठंड और बढ़ी 
दो बिस्किट उसके 
सामने रखा गया
उसने उसे नहीं खाया 
बात ऐसी नहीं थी कि
उसे यह नहीं भाया 
असहाय सा 
मानवीय संवेदनाओं को
वह पढ़ रहा था 
मनुष्यों के प्रति 
अपना नज़रिया 
गढ़ रहा था
ठंड ‌में वह और भी 
सिकुड़ रहा था 
पांवों से पेट
ढंक रहा था
मैंने प्रयास किया 
उसे जिलाने के लिए 
रात की उस बारिश में
उसे एक अपने ही 
सहकर्मी अध्यापक
के साथ उसे सुरक्षित 
स्थान पर पहुंचाया 
उसकी सारी क्रियाएं ‌
निष्क्रिय हो चुकी थी 
मन में मेरे उसके प्रति 
बहुत वेदना थी 
एक संवेदना थी 
चाहकर भी मैं 
कुछ नहीं कर 
 पा रहा था 
केवल जी भर 
देख पा रहा था 
ओम नमः शिवाय का
केवल जाप कर 
  पा रहा था 
मेरी इस भाव- भंगिमा
को वह बिल्कुल नहीं 
देख पा रहा था 
वहां से छोड़कर 
मैं आ गया 
मानवीय संवेदना 
की लहरें मेरे हृदय
में उठ रही थीं 
उसे एक बार फिर 
मैं देखना चाहता था 
तभी अकस्मात उसे 
उसके माता-पिता
 उसे ‌ढूंढ़ रहे थे
अपनी भाषा में
मुझसे कुछ पूछ रहे थे
मैं सब जानता था 
लेकिन उसकी भाषा 
में मैं उसे नहीं 
समझा पा रहा था
किसी ‌तरह रात बीत गई
मैं एक उम्मीद 
    में सुबह
उसे देखने गया 
पूरी तरह से 
आज वह 
निश्चेष्ट पड़ा था।।

रचनाकार -डॉ० सम्पूर्णानंद मिश्र स्नातकोत्तर शिक्षक हिंदी केन्द्रीय विद्यालय इफको फूलपुर इलाहाबाद (प्रयागराज) की अन्य कवितायें पढ़ें 

Comments

  1. बड़ी मर्मस्पर्शी कविता है सर। हम लोगो के आस-पास
    बहुत से पशु-पक्षी तकलीफ में होते हैं।हम में से कुछ लोग उस तकलीफ के कारण होते हैं, कुछ देख कर भी कुछ नही करते, कुछ संवेदनशील लोग मदद की कोशिश करते हैं मगर जो लोग वाकई इन मासूम प्राणियों के लिए कुछ कर पाते हैं वही सच्चे मानव हैं।
    आज का कड़वा सच यही है कि मनुष्य मनुष्य नही रहा, उसे पशु नही कहेंगे क्योकि पशु में भी मानवीय मूल्य होते हैं मगर मनुष्य क्या बन गया है पता नहीं।

    ReplyDelete
  2. बड़ी मर्मस्पर्शी कविता है सर। हम लोगो के आस-पास
    बहुत से पशु-पक्षी तकलीफ में होते हैं।हम में से कुछ लोग उस तकलीफ के कारण होते हैं, कुछ देख कर भी कुछ नही करते, कुछ संवेदनशील लोग मदद की कोशिश करते हैं मगर जो लोग वाकई इन मासूम प्राणियों के लिए कुछ कर पाते हैं वही सच्चे मानव हैं।
    आज का कड़वा सच यही है कि मनुष्य मनुष्य नही रहा, उसे पशु नही कहेंगे क्योकि पशु में भी मानवीय मूल्य होते हैं मगर मनुष्य क्या बन गया है पता नहीं।

    ReplyDelete
  3. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete
  4. Yes...it's a bitter truth that today's man has become free from sensation.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

भक्तिन पाठ का सारांश - प्रश्न उत्तर सहित

भक्तिन लेखिका- महादेवी वर्मा पाठ का सारांश - भक्तिन जिसका वास्तविक नाम लक्ष्मी था,लेखिका ‘महादेवी वर्मा’ की सेविका है | बचपन में ही भक्तिन की माँ की मृत्यु हो गयी| सौतेली माँ ने पाँच वर्ष की आयु में विवाह तथा नौ वर्ष की आयु में गौना कर भक्तिन को ससुराल भेज दिया| ससुराल में भक्तिन ने तीन बेटियों को जन्म दिया, जिस कारण उसे सास और जिठानियों की उपेक्षा सहनी पड़ती थी| सास और जिठानियाँ आराम फरमाती थी और भक्तिन तथा उसकी नन्हीं बेटियों को घर और खेतों का सारा काम करना पडता था| भक्तिन का पति उसे बहुत चाहता था| अपने पति के स्नेह के बल पर भक्तिन ने ससुराल वालों से अलगौझा कर अपना अलग घर बसा लिया और सुख से रहने लगी, पर भक्तिन का दुर्भाग्य, अल्पायु में ही उसके पति की मृत्यु हो गई | ससुराल वाले भक्तिन की दूसरी शादी कर उसे घर से निकालकर उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश करने लगे| ऐसी परिस्थिति में भक्तिन ने अपने केश मुंडा लिए और संन्यासिन बन गई | भक्तिन स्वाभिमानी , संघर्षशील , कर्मठ और दृढ संकल्प वाली स्त्री है जो पितृसत्तात्मक मान्यताओं और छ्ल-कपट से भरे समाज में अपने और अपनी बेटियों के हक की लड़ाई लड़त...

रीढ़ की हड्डी -अभ्यास

1.  रामस्वरूप और रामगोपाल प्रसाद बात-बात पर "एक हमारा जमाना था .... " कहकर अपने समय की तुलना वर्तमान समय से करते हैं । इस प्रकार की तुलना कहाँ तक तर्क संगत है ? उत्तर इस तरह की तुलना करना बिल्कुल तर्कसंगत नहीं होता क्योंकि समय के साथ समाज में, जलवायु में, खान-पान में सब में परिवर्तन होता रहता है। हर समय परिस्थितियां एक सी नही होतीं हैं। हर ज़माने की अपनी स्थितियाँ होती हैं, जमाना बदलता है तो कुछ कमियों के साथ सुधार भी आते हैं। 2. रामस्वरूप का अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलवाना और विवाह के लिए छिपाना, यह विरोधाभास उनकी किस विवशता को उजागर करता है? उत्तर आधुनिक समाज में सभ्य नागरिक होने के बावजूद उन्हें अपनी बेटी के भविष्य की खातिर रूढ़िवादी लोगों के दवाब में झुकाना पड़ रहा था। उपर्युक्त बात उनकी इसी विवशता को उजागर करता है। 3. अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं, उचित क्यों नहीं है ? उत्तर अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं, वह सरासर गलत है...

नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया -अभ्यास

1. बालिका मैना ने सेनापति 'हे' को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया ? उत्तर बालिका मैना ने अपने पिता के महल की रक्षा के लिए निम्नलिखित तर्क दिए- 1. मैना ने तर्क दिया कि महल को गिराने से सेनापति की किसी उद्देशय की पूर्ति न हो सकेगी। 2. मैना ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध शस्त्र उठाने वालों को दोषी बताया और कहा कि इस जड़ पदार्थ मकान ने कोई अपराध नहीं किया। 3. अंत में मैना ने सेनापति 'हे' को अपना परिचय देकर बताया कि उन्हें उनकी पुत्री मेरी की सहेली की रक्षा करनी ही चाहिए। 2. मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज़ उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों ? उत्तर मैना उसी मकान में पली-बढ़ी थी। उसी में उसकी बचपन की, पिता की, परिवार की यादें समाई हुई थीं। इसलिए वह जड़ मकान उसके लिए भरी-पूरी ज़िंदगी के समान था। वह उसके जीवन का भी सहारा हो सकता था। इसलिए वह उसे बचाना चाहती थी। अंग्रेज़ों के लिए वह राजमहल उनके दुश्मन नाना साहब की निशानी था। वे उनकी हर निशानी को मिट्टी में मिला देना चाहते थे, ताकि देश में फिर से कोई अंग्रेज़ों के विरुद्ध आवाज़ न उठाए। 3. सर टामस '...