Skip to main content

मुर्दे भी बोल सकें

मरा नहीं हूं
डरा नहीं हूं
कायर नहीं हूं 
मैं तो अपनी कविता
     का
एक शायर हूं 
चेहरे की चुप्पियों ‌को
तोड़ देना चाहता हूं ‌
मुर्दे भी बोल‌ सकें
‌‌   उन्हें 
प्रशिक्षित‌ कर
 देना चाहता हूं 
ताकि किसी ‌चांद
  के खिलाफ 
बोलने की वर्णमाला
का सही प्रयोग
  वे कर सकें 
अगर इन तथाकथित चांदों
को यहीं नहीं रोकोगे 
तो बारंबार यह
 तुम्हारे ऊपर थूकेंगे 
    ‌ ये
थाली के बहाने 
    तुम्हें
एक भद्दी गाली
 देंगे !
अब बिफरने का
 वक्त नहीं है
सन्नाटे चीरने
 का समय है
शांति सौहार्द के लिए
एक बार अशांति भी 
 खरीद लो 
नहीं तो तुम्हारे बिक्रेता 
घात लगाए बैठे हैं 
ये बड़े शातिर हैं 
कुछ मांस से युक्त 
हड्डियां फ़ेंक देंगे 
तुम बड़ी उपलब्धि
के नाम पर
उलझ जागोगे 
और ये मरा हुआ समझकर
तुम्हारी आत्मा भी 
बेच डालेंगे 
रचनाकार- डॉ० सम्पूर्णानंद मिश्र जी की अन्य कविताएं पढ़ें

Comments

Post a Comment