Skip to main content

स्वामी विवेकानंद- युवाओं के लिए संदेश


स्वामी विवेकानंद जी
अमरीका से वापिस आए तो
बंगाल में अकाल पड़ा था।
तो वे तत्‍क्षण आकर अकालग्रस्त
क्षेत्र में सेवा करने चले गए।

स्वामी जी अमरीका से लौटे,
भारत की पताका फहरा कर लौटे!
तो पंडित दर्शन करने आए थे,
लेकिन जब पंडित आए तो
स्वामी विवेकानंद ने न तो
वेदांत की कोई बात की,
न ब्रह्म की कोई चर्चा की,
कोई अध्यात्म, अद्वैत
की बात ही न उठाई,
वे तो अकाल की बात करने लगे
और वे तो जो दुख फैला था चारों
तरफ उससे ऐसे दुखी हो गए कि
खुद ही रोने लगे
पंडित एक—दूसरे की तरफ देख
कर मुस्कुराने लगे कि यह
असार संसार के लिए रो रहा है।
यह शरीर तो मिट्टी है और यह रो रहा है,
यह कैसा ज्ञानी!

विवेकानंद जी ने पूँछा आप हंसते क्यों हैँ?
तो उनके प्रधान ने
कहा कि हंसने की बात है।
हम तो सोचते थे
आप परमज्ञानी हैं।
आप रो रहे हैं?
शास्त्रों में साफ कहा है
कि हम तो स्वयं ब्रह्म हैं,
न जिसकी कोई मृत्यु होती,
न कोई जन्म होता।
और आप ज्ञानी हो कर रो रहे हैं?
हम तो सोचते थे,
हम परमज्ञानी का दर्शन करने आए हैं,
आप अज्ञान में डूब रहे हैं!
विवेकानंद का डंडा पास पड़ा था,
उन्होंने डंडा उठा लिया,
टूट पड़े उस आदमी पर।
उसके सिर पर डंडा रख कर
बोले कि अगर तू सचमुच
ज्ञानी है तो अब बैठ,
तू बैठा रह, मुझे मारने दे।
तू इतना ही स्मरण
रखना कि तू शरीर नहीं है।
विवेकानंद का वैसा
रूप—
वे हट्टे—कट्टे आदमी थे—और
हाथ में उनके बड़ा डंडा!
वह तो गिड़गिड़ाने लगा कि महाराज,
रुको, यह क्या करते हो? अरे,
यह कोई ज्ञान की बात है?
हम तो सत्संग करने आए हैं।
यह कोई उचित मालूम होता है?
वह तो भागा।
उसने देखा कि यह आदमी तो
जान से मार डाल दे सकता है।
उसके पीछे बाकी पंडित भी खिसक गए।
विवेकानंद ने कहा :
शास्त्र को दोहरा देने से
कुछ ज्ञान नहीं हो जाता।
पांडित्य ज्ञान नहीं है।
पर—उपदेश कुशल बहुतेरे!
वह जो पंडित ज्ञान
की बात कर रहा था,
तोतारटत थी।
उस तोतारटंत में कहीं भी
कोई आत्मानुभव नहीं है।
शास्त्र की थी, स्वयं की नहीं थी।
और जो बात स्वयं की न हो,
वह दो कौड़ी की है।

Comments

  1. फारच सुंदर विचार आहे. पर लोग समझते नहीं, दिखावे पर ही हर कोई मरता है।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

सिल्वर वैडिंग-अध्ययन

सिल्वर वैडिंग – मनोहर श्याम जोशी पाठ का सार- सिल्वर वेडिंग’ कहानी की रचना मनोहर श्याम जोशी ने की है| इस पाठ के माध्यम से पीढ़ी के अंतराल का मार्मिक चित्रण किया गया है| आधुनिकता के दौर में, यशोधर बाबू परंपरागत मूल्यों को हर हाल में जीवित रखना चाहते हैं| उनका उसूलपसंद होना दफ्तर एवम घर के लोगों के लिए सरदर्द बन गया था | यशोधर बाबू को दिल्ली में अपने पाँव जमाने में किशनदा ने मदद की थी, अतः वे उनके आदर्श बन गए| दफ्तर में विवाह की पच्चीसवीं सालगिरह के दिन ,दफ्तर के कर्मचारी, मेनन और चड्ढा उनसे जलपान के लिए पैसे माँगते हैं | जो वे बड़े अनमने ढंग से देते हैं क्योंकि उन्हें फिजूलखर्ची पसंद नहीं |यशोधर  बाबू के तीन बेटे हैं| बड़ा बेटा भूषण, विज्ञापन कम्पनी में काम करता है| दूसरा बेटा आई. ए. एस. की तैयारी कर रहा है और तीसरा छात्रवृति के साथ अमेरिका जा चुका है| बेटी भी डाक्टरी की पढ़ाईं के लिए अमेरिका जाना चाहती है, वह विवाह हेतु किसी भी वर को पसंद नहीं करती| यशोधर बाबू बच्चों की तरक्की से खुश हैं किंतु परंपरागत संस्कारों के कारण वे दुविधा में हैं| उनकी पत्नी ने स्वयं को बच्चों क...

नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया -अभ्यास

1. बालिका मैना ने सेनापति 'हे' को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया ? उत्तर बालिका मैना ने अपने पिता के महल की रक्षा के लिए निम्नलिखित तर्क दिए- 1. मैना ने तर्क दिया कि महल को गिराने से सेनापति की किसी उद्देशय की पूर्ति न हो सकेगी। 2. मैना ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध शस्त्र उठाने वालों को दोषी बताया और कहा कि इस जड़ पदार्थ मकान ने कोई अपराध नहीं किया। 3. अंत में मैना ने सेनापति 'हे' को अपना परिचय देकर बताया कि उन्हें उनकी पुत्री मेरी की सहेली की रक्षा करनी ही चाहिए। 2. मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज़ उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों ? उत्तर मैना उसी मकान में पली-बढ़ी थी। उसी में उसकी बचपन की, पिता की, परिवार की यादें समाई हुई थीं। इसलिए वह जड़ मकान उसके लिए भरी-पूरी ज़िंदगी के समान था। वह उसके जीवन का भी सहारा हो सकता था। इसलिए वह उसे बचाना चाहती थी। अंग्रेज़ों के लिए वह राजमहल उनके दुश्मन नाना साहब की निशानी था। वे उनकी हर निशानी को मिट्टी में मिला देना चाहते थे, ताकि देश में फिर से कोई अंग्रेज़ों के विरुद्ध आवाज़ न उठाए। 3. सर टामस '...