Skip to main content

#मुंबई का लोकल ट्रेन#

जीवन को‌ मुंंबई
के लोकल ट्रेन में सफ़र
करते हुए यात्रियों की
   तरह जिओ
रोज़ मिलते हैं ‌
रोज़ बिछुड़ते‌ हैं
रोज़ धक्के खाते हैं
रोज़ ‌रोते हैं
रोज़ हंसते हैं
रोज़ टूटते हैं
फिर ‌अपने पैरों पर
खड़ा होकर
चलने लगते हैं
लोकल ट्रेन से इनका
गहरा रिश्ता है
 उसकी भाषा
भी खूब समझते हैं
उसकी चाल ‌और मुंबई के
यात्रियों की चाल में एक ‌समानुपातिक संबंध है
दोनों अपने-अपने
   गंतव्य तक
पहुंचने के लिए ‌
  आबद्ध हैं
लेकिन किसी बात ‌
का‌‌ कोई मलाल‌ नहीं
किसी का कोई
 बुरा हाल नहीं
न कोई गिला न शिकवा
सब अपनी अपनी ‌
मस्ती में  जी रहे हैं‌
अपने ही दर्द को
   पी रहे हैं
अपना-अपना खा रहे हैं
अपना-अपना कमा रहे हैं
न किसी से ‌कोई आशा
न किसी से ‌कोई निराशा
यहां किसी ‌से‌ उम्मीद करना
पानी पर लकीर खींचना है
हम लोग अगर ऐसा ही
जीवन जीने लगेंगे
      तब
कभी हमें अपमान के‌ बिष नहीं
पीने पड़ेंगे


डॉ० सम्पूर्णानंद मिश्र स्नातकोत्तर शिक्षक हिंदी केन्द्रीय विद्यालय इफको फूलपुर इलाहाबाद ( प्रयागराज)

Comments

  1. Vart maan parivesh me jivan ki jhanki, behtareen👌👌👌👌

    ReplyDelete
  2. This is reality of present age.

    ReplyDelete
  3. 99% लोग मुंबई की लोकल ट्रैन की तरह ही जी रहे हैं। किसी की इच्छा का कम ही महत्त्व है। हो सकता है "यात्रा" के समय कुछ, कुछ यात्रियों की इच्छा के अनुसार हो वह मात्र संयोग होगा।

    ReplyDelete
  4. शाश्वत सत्य ।

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

सिल्वर वैडिंग-अध्ययन

सिल्वर वैडिंग – मनोहर श्याम जोशी पाठ का सार- सिल्वर वेडिंग’ कहानी की रचना मनोहर श्याम जोशी ने की है| इस पाठ के माध्यम से पीढ़ी के अंतराल का मार्मिक चित्रण किया गया है| आधुनिकता के दौर में, यशोधर बाबू परंपरागत मूल्यों को हर हाल में जीवित रखना चाहते हैं| उनका उसूलपसंद होना दफ्तर एवम घर के लोगों के लिए सरदर्द बन गया था | यशोधर बाबू को दिल्ली में अपने पाँव जमाने में किशनदा ने मदद की थी, अतः वे उनके आदर्श बन गए| दफ्तर में विवाह की पच्चीसवीं सालगिरह के दिन ,दफ्तर के कर्मचारी, मेनन और चड्ढा उनसे जलपान के लिए पैसे माँगते हैं | जो वे बड़े अनमने ढंग से देते हैं क्योंकि उन्हें फिजूलखर्ची पसंद नहीं |यशोधर  बाबू के तीन बेटे हैं| बड़ा बेटा भूषण, विज्ञापन कम्पनी में काम करता है| दूसरा बेटा आई. ए. एस. की तैयारी कर रहा है और तीसरा छात्रवृति के साथ अमेरिका जा चुका है| बेटी भी डाक्टरी की पढ़ाईं के लिए अमेरिका जाना चाहती है, वह विवाह हेतु किसी भी वर को पसंद नहीं करती| यशोधर बाबू बच्चों की तरक्की से खुश हैं किंतु परंपरागत संस्कारों के कारण वे दुविधा में हैं| उनकी पत्नी ने स्वयं को बच्चों क...

नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया -अभ्यास

1. बालिका मैना ने सेनापति 'हे' को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया ? उत्तर बालिका मैना ने अपने पिता के महल की रक्षा के लिए निम्नलिखित तर्क दिए- 1. मैना ने तर्क दिया कि महल को गिराने से सेनापति की किसी उद्देशय की पूर्ति न हो सकेगी। 2. मैना ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध शस्त्र उठाने वालों को दोषी बताया और कहा कि इस जड़ पदार्थ मकान ने कोई अपराध नहीं किया। 3. अंत में मैना ने सेनापति 'हे' को अपना परिचय देकर बताया कि उन्हें उनकी पुत्री मेरी की सहेली की रक्षा करनी ही चाहिए। 2. मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज़ उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों ? उत्तर मैना उसी मकान में पली-बढ़ी थी। उसी में उसकी बचपन की, पिता की, परिवार की यादें समाई हुई थीं। इसलिए वह जड़ मकान उसके लिए भरी-पूरी ज़िंदगी के समान था। वह उसके जीवन का भी सहारा हो सकता था। इसलिए वह उसे बचाना चाहती थी। अंग्रेज़ों के लिए वह राजमहल उनके दुश्मन नाना साहब की निशानी था। वे उनकी हर निशानी को मिट्टी में मिला देना चाहते थे, ताकि देश में फिर से कोई अंग्रेज़ों के विरुद्ध आवाज़ न उठाए। 3. सर टामस '...