Skip to main content

CBSE/NCERT class 9th samas समास

Samas/समास 

दो या दो से अधिक शब्दों से मिलकर बने हुए एक नवीन एवं सार्थक शब्द को समास कहते हैं।

उदाहरण - 1. "माता और पिता" का समास है माता-पिता |
                  2. "चार रास्तों के समूह"  का समास चौराहा होता है |

समास के प्रकार :-

समास के छ: भेद होते हैं -

1. अव्ययीभाव समास 
2. तत्पुरुष समास 
3. द्विगु समास 
4. द्वंद्व समास 
5. कर्मधारय समास 
6. बहुब्रीहि समस 

अव्ययीभाव समास :-

जिस समास का पहला पद अव्यय हो उसे अव्ययीभाव समास कहते हैं। ज्यादातर पहला पद उपसर्ग होता है |

उदाहरण:-
  • जीवन - जीवन-भर
  • यथासामर्थ्य - सामर्थ्य के अनुसार
  • यथाशक्ति - शक्ति के अनुसार
  • यथाविधि- विधि के अनुसार
  • यथाक्रम - क्रम के अनुसार
  • भरपेट- पेट भरकर
  • प्रतिदिन - प्रत्येक दिन
  • बेशक - शक के बिना
  • निडर - डर के बिना
  • निस्संदेह - संदेह के बिना
  • प्रतिवर्ष - हर वर्ष
  • मरण - मरण तक
  • खूबसूरत - अच्छी सूरत वाली
जहां एक ही शब्द की बार बार आवृत्ति हो, वहां भी अव्ययीभाव समास होता है |
उदाहरण :- 
  • रातोंरात - रात ही रात में
  • हाथोंहाथ - हाथ ही हाथ में
  • घर घर - प्रत्येक घर 

तत्पुरुष समास :-

इस समास में दूसरा पद प्रधान होता है तथा दोनों पदों के बीच कारक चिन्ह का लोप हो जाता है | वहाँ तत्पुरुष समास होता है |
उदाहरण:-
    • देशभक्ति - देश के लिए भक्ति 
    • राजपुत्र -राजा का पुत्र
    • शराहत - शर से आहत 
    • राहखर्च - राह के लिए खर्च 
    • यशप्राप्त - यश को प्राप्त 
    • राजमहल- राजा का महल 
    • करुणापूर्ण -करुणा से पूर्ण 
    • यज्ञशाला - यज्ञ के लिए शाला 
    • पापमुक्त - पाप से मुक्ति 

    कर्मधारय समास

    इस समास का उत्तर पद अर्थात दूसरा पद प्रधान होता है। इस समास में विशेषण -विशेष्य और उपमेय -उपमान से मिलकर बनते हैं उसे कर्मधारय समास कहते हैं।
    उदाहरण :-
    • पीताम्बर - पीत है जो अम्बर
    • महात्मा -महान है जो आत्मा
    • लालमणि - लाल है जो मणि
    • नीलकंठ - नीला है कंठ जिसका
    • चरण कमल - कमल के समान चरण 

    द्विगु समास :-

    जिस समास का पूर्वपद संख्यावाचक विशेषण हो उसे द्विगु समास कहते हैं।

    उदाहरण :-
    1. दोपहर - दो पहरों का समाहार
    2. त्रिवेणी - तीन वेणियों का समूह
    3. पंचतन्त्र - पांच तंत्रों का समूह
    4. त्रिलोक - तीन लोकों का समाहार
    5. शताब्दी - सौ अब्दों का समूह
    6. पंसेरी - पांच सेरों का समूह
    7. सतसई - सात सौ पदों का समूह
    8. चौगुनी - चार गुनी

    द्वंद्व समास :-

    जिस समास के दोनों पद प्रधान होते हैं तथा विग्रह करने पर ‘और’, अथवा, ‘या’, एवं योजक चिन्ह लगते हैं , वह द्वंद्व समास कहलाता है।
    उदाहरण :- 
    • माता-पिता = माता और पिता 
    • नर-नारी =नर और नारी
    • गुण-दोष =गुण और दोष
    • देश-विदेश = देश और विदेश
    • अमीर-गरीब = अमीर और गरीब
    • जलवायु - जल और वायु 

    बहुब्रीहि समास :-

    जिस समास में कोई पद प्रधान नहीं होता दोनों पद के मिलने से तीसरे पद की ओर इशारा होता है बहुब्रीहि समास होता है |
    उदाहरण -
    • नीलकंठ =नीला है कंठ जिसका (शिव)
    • लम्बोदर = लम्बा है उदर जिसका (गणेश)
    • दशानन = दश हैं आनन जिसके (रावण)

    Comments

    Post a Comment

    Popular posts from this blog

    रीढ़ की हड्डी -अभ्यास

    1.  रामस्वरूप और रामगोपाल प्रसाद बात-बात पर "एक हमारा जमाना था .... " कहकर अपने समय की तुलना वर्तमान समय से करते हैं । इस प्रकार की तुलना कहाँ तक तर्क संगत है ? उत्तर इस तरह की तुलना करना बिल्कुल तर्कसंगत नहीं होता क्योंकि समय के साथ समाज में, जलवायु में, खान-पान में सब में परिवर्तन होता रहता है। हर समय परिस्थितियां एक सी नही होतीं हैं। हर ज़माने की अपनी स्थितियाँ होती हैं, जमाना बदलता है तो कुछ कमियों के साथ सुधार भी आते हैं। 2. रामस्वरूप का अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलवाना और विवाह के लिए छिपाना, यह विरोधाभास उनकी किस विवशता को उजागर करता है? उत्तर आधुनिक समाज में सभ्य नागरिक होने के बावजूद उन्हें अपनी बेटी के भविष्य की खातिर रूढ़िवादी लोगों के दवाब में झुकाना पड़ रहा था। उपर्युक्त बात उनकी इसी विवशता को उजागर करता है। 3. अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं, उचित क्यों नहीं है ? उत्तर अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं, वह सरासर गलत है...

    भक्तिन पाठ का सारांश - प्रश्न उत्तर सहित

    भक्तिन लेखिका- महादेवी वर्मा पाठ का सारांश - भक्तिन जिसका वास्तविक नाम लक्ष्मी था,लेखिका ‘महादेवी वर्मा’ की सेविका है | बचपन में ही भक्तिन की माँ की मृत्यु हो गयी| सौतेली माँ ने पाँच वर्ष की आयु में विवाह तथा नौ वर्ष की आयु में गौना कर भक्तिन को ससुराल भेज दिया| ससुराल में भक्तिन ने तीन बेटियों को जन्म दिया, जिस कारण उसे सास और जिठानियों की उपेक्षा सहनी पड़ती थी| सास और जिठानियाँ आराम फरमाती थी और भक्तिन तथा उसकी नन्हीं बेटियों को घर और खेतों का सारा काम करना पडता था| भक्तिन का पति उसे बहुत चाहता था| अपने पति के स्नेह के बल पर भक्तिन ने ससुराल वालों से अलगौझा कर अपना अलग घर बसा लिया और सुख से रहने लगी, पर भक्तिन का दुर्भाग्य, अल्पायु में ही उसके पति की मृत्यु हो गई | ससुराल वाले भक्तिन की दूसरी शादी कर उसे घर से निकालकर उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश करने लगे| ऐसी परिस्थिति में भक्तिन ने अपने केश मुंडा लिए और संन्यासिन बन गई | भक्तिन स्वाभिमानी , संघर्षशील , कर्मठ और दृढ संकल्प वाली स्त्री है जो पितृसत्तात्मक मान्यताओं और छ्ल-कपट से भरे समाज में अपने और अपनी बेटियों के हक की लड़ाई लड़त...

    नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया -अभ्यास

    1. बालिका मैना ने सेनापति 'हे' को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया ? उत्तर बालिका मैना ने अपने पिता के महल की रक्षा के लिए निम्नलिखित तर्क दिए- 1. मैना ने तर्क दिया कि महल को गिराने से सेनापति की किसी उद्देशय की पूर्ति न हो सकेगी। 2. मैना ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध शस्त्र उठाने वालों को दोषी बताया और कहा कि इस जड़ पदार्थ मकान ने कोई अपराध नहीं किया। 3. अंत में मैना ने सेनापति 'हे' को अपना परिचय देकर बताया कि उन्हें उनकी पुत्री मेरी की सहेली की रक्षा करनी ही चाहिए। 2. मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज़ उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों ? उत्तर मैना उसी मकान में पली-बढ़ी थी। उसी में उसकी बचपन की, पिता की, परिवार की यादें समाई हुई थीं। इसलिए वह जड़ मकान उसके लिए भरी-पूरी ज़िंदगी के समान था। वह उसके जीवन का भी सहारा हो सकता था। इसलिए वह उसे बचाना चाहती थी। अंग्रेज़ों के लिए वह राजमहल उनके दुश्मन नाना साहब की निशानी था। वे उनकी हर निशानी को मिट्टी में मिला देना चाहते थे, ताकि देश में फिर से कोई अंग्रेज़ों के विरुद्ध आवाज़ न उठाए। 3. सर टामस '...