Skip to main content

दूरियां पहले से थीं

 विश्वास है मुझे 
सब ठीक हो जायेगा
     नहीं रहता 
  एक जैसा समय
   दूर हो जायेगा 
   यह संक्रमण भी 
 ‌‌  खेल चलता रहता है 
 पतझड़ और बसंत दोनों का
    नहीं बुझता है
    आंवा विधाता का
 घबराने की जरूरत नहीं इससे
  ज़रूरत है तो बस
  संयम बरतने की 
पहले से ही कत्ल 
    होते आया है
    सामाजिक दूरियों का
 नई बात नहीं है यह कोई
       केवल
   इल्ज़ाम की चादर 
      ओढ़ ली है 
  कोरोना ने अपने ऊपर 
 बगीचे में ज़िंदगी के
 यदि फूल खिलते हैं 
तो मुरझाते भी हैं 
जीवन और मृत्यु दोनों
 साथ-साथ चलते हैं 
साथ-साथ दौड़ते हैं 
कोई इस दौड़ में दूर तक दौड़ता है
कोई थक कर चूर हो जाता है 
जहां थकावट हैं वहीं मृत्यु है
जहां रुकावट नहीं है, 
   वहां जीवन है‌
 मृत्यु के गर्भ में जीवन पलता है 
  दुःखी वही होता है
  किसी की मौत पर
  जिसका अपना 
   निजी स्वार्थ होता है
 आंसू भी निकलते हैं  
अपनी - अपनी 
ज़रूरतों के मुताबिक 

संपूर्णानंद मिश्र
प्रयागराज फूलपुर
7458994874

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

रीढ़ की हड्डी -अभ्यास

1.  रामस्वरूप और रामगोपाल प्रसाद बात-बात पर "एक हमारा जमाना था .... " कहकर अपने समय की तुलना वर्तमान समय से करते हैं । इस प्रकार की तुलना कहाँ तक तर्क संगत है ? उत्तर इस तरह की तुलना करना बिल्कुल तर्कसंगत नहीं होता क्योंकि समय के साथ समाज में, जलवायु में, खान-पान में सब में परिवर्तन होता रहता है। हर समय परिस्थितियां एक सी नही होतीं हैं। हर ज़माने की अपनी स्थितियाँ होती हैं, जमाना बदलता है तो कुछ कमियों के साथ सुधार भी आते हैं। 2. रामस्वरूप का अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलवाना और विवाह के लिए छिपाना, यह विरोधाभास उनकी किस विवशता को उजागर करता है? उत्तर आधुनिक समाज में सभ्य नागरिक होने के बावजूद उन्हें अपनी बेटी के भविष्य की खातिर रूढ़िवादी लोगों के दवाब में झुकाना पड़ रहा था। उपर्युक्त बात उनकी इसी विवशता को उजागर करता है। 3. अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं, उचित क्यों नहीं है ? उत्तर अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं, वह सरासर गलत है...

नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया -अभ्यास

1. बालिका मैना ने सेनापति 'हे' को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया ? उत्तर बालिका मैना ने अपने पिता के महल की रक्षा के लिए निम्नलिखित तर्क दिए- 1. मैना ने तर्क दिया कि महल को गिराने से सेनापति की किसी उद्देशय की पूर्ति न हो सकेगी। 2. मैना ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध शस्त्र उठाने वालों को दोषी बताया और कहा कि इस जड़ पदार्थ मकान ने कोई अपराध नहीं किया। 3. अंत में मैना ने सेनापति 'हे' को अपना परिचय देकर बताया कि उन्हें उनकी पुत्री मेरी की सहेली की रक्षा करनी ही चाहिए। 2. मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज़ उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों ? उत्तर मैना उसी मकान में पली-बढ़ी थी। उसी में उसकी बचपन की, पिता की, परिवार की यादें समाई हुई थीं। इसलिए वह जड़ मकान उसके लिए भरी-पूरी ज़िंदगी के समान था। वह उसके जीवन का भी सहारा हो सकता था। इसलिए वह उसे बचाना चाहती थी। अंग्रेज़ों के लिए वह राजमहल उनके दुश्मन नाना साहब की निशानी था। वे उनकी हर निशानी को मिट्टी में मिला देना चाहते थे, ताकि देश में फिर से कोई अंग्रेज़ों के विरुद्ध आवाज़ न उठाए। 3. सर टामस '...

NCERT/CBSE Jansanchar ewam patrakarita class 11 and 12 जनसंचार एवं पत्रकारिता

NCERT/CBSE Jansanchar ewam patrakarita class 11 and 12 जनसंचार एवं पत्रकारिता  जनसंचार एवं पत्रकारिता  से -    एक अंक के 4 प्रश्न पूछे जाएँगे तथा उत्तर संक्षेप में दिए जाएँगे  उत्तम अंक प्राप्त करने के लिए ध्यान देने योग्य बातें- 1. अभिव्यक्ति और माध्यम से संबंधित प्रश्न विशेष रूप से तथ्यपरक होते हैं अत: उत्तर लिखते समय सही तथ्यों  को ध्यान में रखें। 2. उत्तर बिंदुवार लिखें, मुख्य बिंदु को सबसे पहले लिख दें । 3. शुद्ध वर्तनी का ध्यान रखें । 4. लेख साफ़-सुथरा एवम पठनीय हो । 5. उत्तर में अनावश्यक बातें न लिखें । 6. निबंधात्मक प्रश्नों में क्रमबद्धता तथा विषय के पूर्वापर संबंध का ध्यान रखें, तथ्यों तथा विचारों की पुनरावृत्ति न करें। जनसंचार माध्यम 1. संचार किसे कहते हैं ? उत्तर :- ‘संचार’ शब्द चर् धातु के साथ सम् उपसर्ग जोड़ने से बना है- इसका अर्थ है चलना या एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचना |संचार संदेशों का आदान-प्रदान है | सूचनाओं, विचारों और भावनाओं का लिखित, मौखिक या दृश्य-श्रव्य ...