Skip to main content

Kathputli solution कठपुतली प्रश्नोत्तर

पाठ 4 - कठपुतली (कविता) हिंदी वसंत भाग - II  
1. कठपुतली को गुस्सा क्यों आया? 
उत्तर - कठपुतली धागे से बाँधकर रखा जाता था। वह इस बंधन से तंग आ गई थी। वह स्वतंत्र रहना चाहती थी, अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती थी। धागे से बँधे रहना उसे पराधीनता लगती है इसीलिए उसे गुस्सा आता है।  

2. कठपुतली को अपने पाँवों पर खड़ी होने की इच्छा है, लेकिन वह क्यों नहीं खड़ी होती? 
उत्तर - कठपुतली को अपने पाँवों पर खड़ी होने की इच्छा है किन्तु वह खड़ी इसलिए नही होती क्योंकि उसके पास स्वतंत्र रूप से खड़े हो सकने की क्षमता नहीं है। जब सारे कठपुतलियों की स्वतंत्रता की जिम्मेदारी उस पर आती है तो उसे लगता है कि कहीं उसका यह कदम सबको मुसीबत में ना डाल दे। 

3. पहली कठपुतली की बात दूसरी कठपुतलियों को क्य&##2379;ं अच्छी लगी? 
उत्तर - पहली कठपुतली की बात दूसरी कठपुतलियों को इसलिए अच्छी लगी क्योंकि स्वतंत्रता सभी को प्रिय होती है।वे भी बंधन में दुखी हो चुकी थीं और अपना जीवन इच्छानुसार जीना चाहती थीं। 
4. पहली कठपुतली ने स्वयं कहा कि -
'ये धागे/क्यों हैं मेरे पीछे-आगे?/ इन्हें तोड़ दो;/मुझे मेरे पाँवों पर छोड़ दो।' -
तो फिर वह चिंतित क्यों हुई कि - 'ये कैसी इच्छा/मेरे मन में जगी?' 
नीचे दिए वाक्यों की सहायता से अपने विचार व्यक्त कीजिए - 
• उसे दूसरी कठपुतलियों की जिम्मेदारी महसूस होने लगी।  
• उसे शीघ्र स्वतंत्र होने की चिंता होने लगी।  
• वह स्वतंत्रता की इच्छा को साकार करने और स्वतंत्रता को हमेशा बनाए रखने के उपाय सोचने लगी।  
• वह डर गई, क्योंकि उसकी उम्र कम थी। 
उत्तर - पहली कठपुतली स्वतंत्र होकर अपने पैरों पर खड़ा होना चाहती है परन्तु जब उसपर सभी कठपुतलियों की स्वतंत्रता की जिम्मेदारी आती है, तो वह डर जाती है। उसे लगने लगता है कहीं उसका उठाया गया कदम सबको मुसीबत में ना डाल दे। वह स्वतंत्रता प्राप्त करने के उपाय तथा उसे हमेशा बनाए रखने के उपाय सोचने लगती है। उसे लगता है कि अभी उसकी उम्र कम है, वह सबकी जिम्मेदारी नही उठा सकती। 


कविता से आगे 
1. 'बहुत दिन हुए/हमें अपने मन के छंद छुए।' - इस पंक्ति का अर्थ और क्या हो सकता है? 
अगले पृष्ठ पर दिए हुए वाक्यों की सहायता से सोचिए और अर्थ लिखिए - 
1. बहुत दिन हो गए, मन में कोई उमंग नही आई। 
2. बहुत दिन हो गए, मन के भीतर कविता-सी कोई बात नहीं उठी, जिसमें छंद हो, लय हो। 
3. बहुत दिन हो गए, गाने-गुनगुनाने का मन नहीं हुआ। 
4. बहुत दिन हो गए, मन का दुख दूर नहीं हुआ और न मन में खुशी आई। 

उत्तर - बहुत दिन हो गए, मन का दुख दूर नहीं हुआ और न मन में खुशी आई। 

2. नीचे दो स्वतंत्रता आंदोलनों के वर्ष दिए गए हैं। इन दोनों आंदोलनों के दो-दो स्वतंत्रता सेनानियों के नाम लिखिए - 
1. सन् 1857 2. सन् 1942 
उत्तर - 1. सन् 1857 • वीर कुंवर सिंह • रानी लक्ष्मीबाई 
2. सन् 1942 • सुभाषचंद्र बोस • सरदार वल्लभ भाई पटेल 

भाषा की बात 
1. कई बार जब दो शब्द आपस में जुड़ते हैं तो उनके मूल रूप में परिवर्तन हो जाता है। कठपुतली शब्द में भी इस प्रकार का सामान्य परिवर्तन हुआ है। जब काठ और पुतली दो शब्द एक साथ हुए कठपुतली शब्द बन गया और इससे बोलने में सरलता आ गई। इस प्रकार के कुछ शब्द बनाइए - 
जैसे - काठ (कठ) से बना - कठगुलाब, कठफोड़ा हाथ-हथ सोना-सोन मिट्टी-मट उत्तर हाथ-हथ - हथकरघा, हथकड़ी, हथगोला सोना-सोन - सोनभद्रा, सोनजूही, सोनपापड़ी मिट्टी-मट - मटमैला, मटका, मटर 

2. कविता की भाषा में लय या तालमेल बनाने के लिए प्रचलित शब्दों और वाक्यों में बदलाव होता है। 
जैसे -आगे-पीछे अधिक प्रचलित शब्दों की जोड़ी है, लेकिन कविता में 'पीछे-आगे' का प्रयोग हुआ है। यहाँ 'आगे' का '...बोली ये धागे' से ध्वनि का तालमेल है। इस प्रकार के शब्दों की जोड़ियों में आप भी परिवर्तन कीजिए - दुबला-पतला, इधर-उधर, ऊपर-नीचे, दाएँ-बाएँ, गोरा-काला, लाल-पीला आदि।    
उत्तर - पतला-दुबला उधर-इधर नीचे-ऊपर बाएँ-दाएँ काला-गोरा पीला-लाल

Popular posts from this blog

रीढ़ की हड्डी -अभ्यास

1.  रामस्वरूप और रामगोपाल प्रसाद बात-बात पर "एक हमारा जमाना था .... " कहकर अपने समय की तुलना वर्तमान समय से करते हैं । इस प्रकार की तुलना कहाँ तक तर्क संगत है ? उत्तर इस तरह की तुलना करना बिल्कुल तर्कसंगत नहीं होता क्योंकि समय के साथ समाज में, जलवायु में, खान-पान में सब में परिवर्तन होता रहता है। हर समय परिस्थितियां एक सी नही होतीं हैं। हर ज़माने की अपनी स्थितियाँ होती हैं, जमाना बदलता है तो कुछ कमियों के साथ सुधार भी आते हैं। 2. रामस्वरूप का अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलवाना और विवाह के लिए छिपाना, यह विरोधाभास उनकी किस विवशता को उजागर करता है? उत्तर आधुनिक समाज में सभ्य नागरिक होने के बावजूद उन्हें अपनी बेटी के भविष्य की खातिर रूढ़िवादी लोगों के दवाब में झुकाना पड़ रहा था। उपर्युक्त बात उनकी इसी विवशता को उजागर करता है। 3. अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं, उचित क्यों नहीं है ? उत्तर अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं, वह सरासर गलत है...

नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया -अभ्यास

1. बालिका मैना ने सेनापति 'हे' को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया ? उत्तर बालिका मैना ने अपने पिता के महल की रक्षा के लिए निम्नलिखित तर्क दिए- 1. मैना ने तर्क दिया कि महल को गिराने से सेनापति की किसी उद्देशय की पूर्ति न हो सकेगी। 2. मैना ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध शस्त्र उठाने वालों को दोषी बताया और कहा कि इस जड़ पदार्थ मकान ने कोई अपराध नहीं किया। 3. अंत में मैना ने सेनापति 'हे' को अपना परिचय देकर बताया कि उन्हें उनकी पुत्री मेरी की सहेली की रक्षा करनी ही चाहिए। 2. मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज़ उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों ? उत्तर मैना उसी मकान में पली-बढ़ी थी। उसी में उसकी बचपन की, पिता की, परिवार की यादें समाई हुई थीं। इसलिए वह जड़ मकान उसके लिए भरी-पूरी ज़िंदगी के समान था। वह उसके जीवन का भी सहारा हो सकता था। इसलिए वह उसे बचाना चाहती थी। अंग्रेज़ों के लिए वह राजमहल उनके दुश्मन नाना साहब की निशानी था। वे उनकी हर निशानी को मिट्टी में मिला देना चाहते थे, ताकि देश में फिर से कोई अंग्रेज़ों के विरुद्ध आवाज़ न उठाए। 3. सर टामस '...

NCERT/CBSE Jansanchar ewam patrakarita class 11 and 12 जनसंचार एवं पत्रकारिता

NCERT/CBSE Jansanchar ewam patrakarita class 11 and 12 जनसंचार एवं पत्रकारिता  जनसंचार एवं पत्रकारिता  से -    एक अंक के 4 प्रश्न पूछे जाएँगे तथा उत्तर संक्षेप में दिए जाएँगे  उत्तम अंक प्राप्त करने के लिए ध्यान देने योग्य बातें- 1. अभिव्यक्ति और माध्यम से संबंधित प्रश्न विशेष रूप से तथ्यपरक होते हैं अत: उत्तर लिखते समय सही तथ्यों  को ध्यान में रखें। 2. उत्तर बिंदुवार लिखें, मुख्य बिंदु को सबसे पहले लिख दें । 3. शुद्ध वर्तनी का ध्यान रखें । 4. लेख साफ़-सुथरा एवम पठनीय हो । 5. उत्तर में अनावश्यक बातें न लिखें । 6. निबंधात्मक प्रश्नों में क्रमबद्धता तथा विषय के पूर्वापर संबंध का ध्यान रखें, तथ्यों तथा विचारों की पुनरावृत्ति न करें। जनसंचार माध्यम 1. संचार किसे कहते हैं ? उत्तर :- ‘संचार’ शब्द चर् धातु के साथ सम् उपसर्ग जोड़ने से बना है- इसका अर्थ है चलना या एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचना |संचार संदेशों का आदान-प्रदान है | सूचनाओं, विचारों और भावनाओं का लिखित, मौखिक या दृश्य-श्रव्य ...