Skip to main content

NCERT/CBSE Jansanchar ewam patrakarita class 11 and 12 जनसंचार एवं पत्रकारिता

NCERT/CBSE Jansanchar ewam patrakarita class 11 and 12 जनसंचार एवं पत्रकारिता 


जनसंचार एवं पत्रकारिता  से -    एक अंक के 4 प्रश्न पूछे जाएँगे तथा उत्तर संक्षेप में दिए जाएँगे 



उत्तम अंक प्राप्त करने के लिए ध्यान देने योग्य बातें-


1. अभिव्यक्ति और माध्यम से संबंधित प्रश्न विशेष रूप से तथ्यपरक होते हैं अत: उत्तर लिखते समय सही तथ्यों  को ध्यान में रखें।

2. उत्तर बिंदुवार लिखें, मुख्य बिंदु को सबसे पहले लिख दें ।

3. शुद्ध वर्तनी का ध्यान रखें ।

4. लेख साफ़-सुथरा एवम पठनीय हो ।

5. उत्तर में अनावश्यक बातें न लिखें ।

6. निबंधात्मक प्रश्नों में क्रमबद्धता तथा विषय के पूर्वापर संबंध का ध्यान रखें, तथ्यों तथा विचारों की पुनरावृत्ति न करें।

जनसंचार माध्यम

1. संचार किसे कहते हैं ?


उत्तर :- ‘संचार’ शब्द चर् धातु के साथ सम् उपसर्ग जोड़ने से बना है- इसका अर्थ है चलना या एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचना |संचार संदेशों का आदान-प्रदान है | सूचनाओं, विचारों और भावनाओं का लिखित, मौखिक या दृश्य-श्रव्य माध्यमों के जरिये सफ़लता पूर्वक आदान-प्रदान करना या एक जगह से दूसरी जगह पहुँचाना संचार है।

2. “संचार अनुभवों की साझेदारी है”- किसने कहा है ?

 उत्तर :--प्रसिद्ध संचार शास्त्री विल्बर श्रेम ने |

3. संचार माध्यम से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर :-संचार-प्रक्रिया को संपन्न करने में सहयोगी तरीके तथा उपकरण संचार के माध्यम कहलाते हैं।

4. संचार के मूल तत्त्व लिखिए |

उत्तर :-
· संचारक या स्रोत

· एन्कोडिंग (कूटीकरण )

· संदेश ( जिसे संचारक प्राप्तकर्ता तक पहुँचाना चाहता है)

· माध्यम (संदेश को प्राप्तकर्ता तक पहुँचाने वाला माध्यम होता है जैसे- ध्वनि-तरंगें, वायु-तरंगें, टेलीफोन, समाचारपत्र, रेडियो, टी वी आदि)

· प्राप्तकर्त्ता (डीकोडिंग कर संदेश को प्राप्त करने वाला)

· फीडबैक (संचार प्रक्रिया में प्राप्तकर्त्ता की प्रतिक्रिया)

· शोर (संचार प्रक्रिया में आने वाली बाधा)

5. संचार के प्रमुख प्रकारों का उल्लेख कीजिए ?

· सांकेतिकसंचार
· मौखिकसंचार
· अमौखिक संचार
· अंत:वैयक्तिकसंचार
· अंतरवैयक्तिकसंचार
· समूहसंचार
· जनसंचार

6. जनसंचार से आप क्या समझते हैं ?

उत्तर :-प्रत्यक्ष संवाद के बजाय किसी तकनीकी या यांत्रिक माध्यम के द्वारा समाज के एकविशाल वर्गसे संवाद कायम करना जनसंचार कहलाता है।

7. जनसंचार के प्रमुख माध्यमों का उल्लेख कीजिए |

उत्तर :-अखबार, रेडियो, टीवी, इंटरनेट, सिनेमा आदि.

8. जनसंचार की प्रमुखविशेषताएँ लिखिए |

उत्तर :- · इसमें फ़ीडबैक तुरंत प्राप्त नहीं होता।

· इसके संदेशों की प्रकृति सार्वजनिक होती है।

· संचारक और प्राप्तकर्त्ता के बीच कोई सीधा संबंध नहीं होता।

· जनसंचार के लिए एक औपचारिक संगठन की आवश्यकता होती है।

· इसमेंढेर सारे द्वारपाल काम करते हैं।

9. जनसंचार के प्रमुख कार्य कौन-कौनसेहैं ?

उत्तर :-· सूचना देना

· शिक्षित करना

· मनोरंजन करना

· निगरानी करना

· एजेंडा तय करना

· विचार-विमर्श के लिए मंच उपलब्ध कराना

10. लाइव से क्या अभिप्राय है ?

किसी घटना का घटना-स्थल से सीधा प्रसारण लाइव कहलाता है |


11. भारत का पहला समाचार वाचक किसे माना जाता है ?

उत्तर :- देवर्षि नारद

12. जन संचार का सबसे पहला महत्त्वपूर्ण तथा सर्वाधिक विस्तृत माध्यम कौन सा था ?

उत्तर :- समाचार-पत्र और पत्रिका

13. प्रिंट मीडिया के प्रमुख तीन पहलू कौन-कौन से हैं ?

उत्तर :-      · समाचारों को संकलित करना

                · संपादन करना

              · मुद्रण तथा प्रसारण

14. समाचारों को संकलित करने का कार्य कौन करता है ?

उत्तर :-            संवाददाता

15. भारत में पत्रकारिता की शुरुआत कब और किससे हुई ?

उत्तर :-    भारत में पत्रकारिता की शुरुआत सन १७८० में जेम्स आगस्ट हिकी के बंगाल गजट से हुई जो कलकत्ता से निकला था |

16. हिंदी का पहला साप्ताहिक पत्र किसे माना जाता है ?

उत्तर :- हिंदी का पहला साप्ताहिक पत्र ‘उदंत मार्तंड’ को माना जाता है जो कलकत्ता से पंडित जुगल किशोर शुक्ल के संपादन में निकला था |

17. आजादी से पूर्व कौन-कौन प्रमुख पत्रकार हुए?

उत्तर :-महात्मा गांधी , लोकमान्य तिलक, मदन मोहन मालवीय, गणेश शंकर विद्यार्थी , माखनलाल चतुर्वेदी, महावीर प्रसाद द्विवेदी , प्रताप नारायण मिश्र, बाल मुकुंद गुप्त आदि हुए |

18. आजादी से पूर्व के प्रमुख समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं के नाम लिखिए |

उत्तर :- केसरी, हिन्दुस्तान, सरस्वती, हंस, कर्मवीर, आज, प्रताप, प्रदीप, विशाल भारत आदि |

19. आजादी के बाद की प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं तथा पत्रकारों के नाम लिखए |

उत्तर :-  प्रमुख पत्र ---- नव भारत टाइम्स, जनसत्ता, नई दुनिया, हिन्दुस्तान, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण आदि |

प्रमुख पत्रिकाएँ – धर्मयुग, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, दिनमान , रविवार , इंडिया टुडे, आउट लुक आदि |

प्रमुख पत्रकार- अज्ञेय, रघुवीर सहाय, धर्मवीर भारती, मनोहरश्याम जोशी, राजेन्द्र माथुर, प्रभाष जोशी आदि ।



पत्रकारिता के विविध आयाम

Popular posts from this blog

सिल्वर वैडिंग-अध्ययन

सिल्वर वैडिंग – मनोहर श्याम जोशी पाठ का सार- सिल्वर वेडिंग’ कहानी की रचना मनोहर श्याम जोशी ने की है| इस पाठ के माध्यम से पीढ़ी के अंतराल का मार्मिक चित्रण किया गया है| आधुनिकता के दौर में, यशोधर बाबू परंपरागत मूल्यों को हर हाल में जीवित रखना चाहते हैं| उनका उसूलपसंद होना दफ्तर एवम घर के लोगों के लिए सरदर्द बन गया था | यशोधर बाबू को दिल्ली में अपने पाँव जमाने में किशनदा ने मदद की थी, अतः वे उनके आदर्श बन गए| दफ्तर में विवाह की पच्चीसवीं सालगिरह के दिन ,दफ्तर के कर्मचारी, मेनन और चड्ढा उनसे जलपान के लिए पैसे माँगते हैं | जो वे बड़े अनमने ढंग से देते हैं क्योंकि उन्हें फिजूलखर्ची पसंद नहीं |यशोधर  बाबू के तीन बेटे हैं| बड़ा बेटा भूषण, विज्ञापन कम्पनी में काम करता है| दूसरा बेटा आई. ए. एस. की तैयारी कर रहा है और तीसरा छात्रवृति के साथ अमेरिका जा चुका है| बेटी भी डाक्टरी की पढ़ाईं के लिए अमेरिका जाना चाहती है, वह विवाह हेतु किसी भी वर को पसंद नहीं करती| यशोधर बाबू बच्चों की तरक्की से खुश हैं किंतु परंपरागत संस्कारों के कारण वे दुविधा में हैं| उनकी पत्नी ने स्वयं को बच्चों क...

नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया -अभ्यास

1. बालिका मैना ने सेनापति 'हे' को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया ? उत्तर बालिका मैना ने अपने पिता के महल की रक्षा के लिए निम्नलिखित तर्क दिए- 1. मैना ने तर्क दिया कि महल को गिराने से सेनापति की किसी उद्देशय की पूर्ति न हो सकेगी। 2. मैना ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध शस्त्र उठाने वालों को दोषी बताया और कहा कि इस जड़ पदार्थ मकान ने कोई अपराध नहीं किया। 3. अंत में मैना ने सेनापति 'हे' को अपना परिचय देकर बताया कि उन्हें उनकी पुत्री मेरी की सहेली की रक्षा करनी ही चाहिए। 2. मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज़ उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों ? उत्तर मैना उसी मकान में पली-बढ़ी थी। उसी में उसकी बचपन की, पिता की, परिवार की यादें समाई हुई थीं। इसलिए वह जड़ मकान उसके लिए भरी-पूरी ज़िंदगी के समान था। वह उसके जीवन का भी सहारा हो सकता था। इसलिए वह उसे बचाना चाहती थी। अंग्रेज़ों के लिए वह राजमहल उनके दुश्मन नाना साहब की निशानी था। वे उनकी हर निशानी को मिट्टी में मिला देना चाहते थे, ताकि देश में फिर से कोई अंग्रेज़ों के विरुद्ध आवाज़ न उठाए। 3. सर टामस '...