Skip to main content

आलेख लेखन

(ख) आलेख – निर्धारित अंक:५
आलेख
आलेख-लेखन हेतु महत्त्वपूर्ण बातें:
१.      किसी विषय पर सर्वांगपूर्ण जानकारी जो तथ्यात्मक, विश्लेषणात्मक अथवा विचारात्मक हो आलेख कहलाती है |
२.      आलेख का आकार संक्षिप्त होता है |
३.      इसमें विचारों और तथ्यों की स्पष्टता रहती है, ये विचार क्रमबद्ध रूप में होने चाहिए|
४.      विचार या तथ्य की पुनरावृत्ति न हो |
५.      आलेख की शैली विवेचन ,विश्लेषण अथवा विचार-प्रधान हो सकती है |
६.      ज्वलंत मुद्दों, समस्याओं , अवसरों, चरित्र पर आलेख लिखे जा सकते हैं |
७.      आलेख गंभीर अध्ययन पर आधारित प्रामाणिक रचना होती है |
नमूना आलेख :
शेर का घर जिमकार्बेट नेशनल पार्क –
जंगली जीवों की विभिन्न प्रजातियों को सरंक्षण देने तथा उनकी संख्या को बढाने के उद्देश्य से हिमालय की तराई से लगे उत्तराखंड के पौड़ी और नैनीताल जिले में भारतीय महाद्वीप के पहले राष्ट्रीय अभयारण्य की स्थापना  प्रसिद्ध अंगरेजी  लेखक जिम कार्बेट के नाम पर की गई | जिम कार्बेट नॅशनल पार्क नैनीताल से एक सौ पन्द्रह किलोमीटर और दिल्ली से २९० किलोमीटर दूर है। यह अभयारण्य पाँच सौ  इक्कीस किलोमीटर क्षेत्र में फैला है | नवम्बर से जून के बीच यहाँ घूमने-फिरने का सर्वोत्तम समय है |
        यह अभयारण्य चार सौ से ग्यारह सौ मीटर की ऊँचाई पर है | ढिकाला इस पार्क का  प्रमुख मैदानी स्थल है और कांडा  सबसे ऊँचा स्थान है| जंगल, जानवर, पहाड़ और हरी-भरी वादियों के वरदान से जिमकार्बेट पार्क दुनिया के अनूठे पार्कों में है | रायल बंगाल टाइगर और एशियाई हाथी पसंदीदा घर है | यह एशिया का सबसे पहला संरक्षित जंगल है | राम गंगा नदी इसकी जीवन-धारा है | यहाँ एक सौ दस तरह के पेड़-पौधे, पचास तरह के स्तनधारी जीव, पच्चीस प्रजातियों के सरीसृप और छह  सौ तरह के रंग-विरंगे पक्षी हैं | हिमालयन तेंदुआ, हिरन, भालू, जंगली कुत्ते, भेड़िये, बंदर, लंगूर , जंगली भैंसे जैसे जानवरों से यह जंगल आबाद है | हर वर्ष लाखों पर्यटक यहाँ आते हैं | शाल वृक्षों से घिरे  लंबे-लंबे वन-पथ और हरे-भरे घास के मैदान इसके प्राकृतिक सौंदर्य में चार चाँद लगा देते हैं |
निम्नलिखित विषयों पर आलेख लिखिए-
·         बढ़ती आबादी : देश की बरबादी
·         सांप्रदायिक सद्भावना
·         कर्ज में डूबा किसान
·         आतंकवाद की समस्या
·         डॉक्टर हड़ताल पर, मरीज परेशान
·         वर्तमान परीक्षा-प्रणाली
·         बजट और बचत
·         शक्ति, संयम और साहस
·         रिश्वत का रोग
                सपना सच हो अपना

Popular posts from this blog

भक्तिन पाठ का सारांश - प्रश्न उत्तर सहित

भक्तिन लेखिका- महादेवी वर्मा पाठ का सारांश - भक्तिन जिसका वास्तविक नाम लक्ष्मी था,लेखिका ‘महादेवी वर्मा’ की सेविका है | बचपन में ही भक्तिन की माँ की मृत्यु हो गयी| सौतेली माँ ने पाँच वर्ष की आयु में विवाह तथा नौ वर्ष की आयु में गौना कर भक्तिन को ससुराल भेज दिया| ससुराल में भक्तिन ने तीन बेटियों को जन्म दिया, जिस कारण उसे सास और जिठानियों की उपेक्षा सहनी पड़ती थी| सास और जिठानियाँ आराम फरमाती थी और भक्तिन तथा उसकी नन्हीं बेटियों को घर और खेतों का सारा काम करना पडता था| भक्तिन का पति उसे बहुत चाहता था| अपने पति के स्नेह के बल पर भक्तिन ने ससुराल वालों से अलगौझा कर अपना अलग घर बसा लिया और सुख से रहने लगी, पर भक्तिन का दुर्भाग्य, अल्पायु में ही उसके पति की मृत्यु हो गई | ससुराल वाले भक्तिन की दूसरी शादी कर उसे घर से निकालकर उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश करने लगे| ऐसी परिस्थिति में भक्तिन ने अपने केश मुंडा लिए और संन्यासिन बन गई | भक्तिन स्वाभिमानी , संघर्षशील , कर्मठ और दृढ संकल्प वाली स्त्री है जो पितृसत्तात्मक मान्यताओं और छ्ल-कपट से भरे समाज में अपने और अपनी बेटियों के हक की लड़ाई लड़त...

Online MCQ test Vachya वाच्य

Loading…

नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया -अभ्यास

1. बालिका मैना ने सेनापति 'हे' को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया ? उत्तर बालिका मैना ने अपने पिता के महल की रक्षा के लिए निम्नलिखित तर्क दिए- 1. मैना ने तर्क दिया कि महल को गिराने से सेनापति की किसी उद्देशय की पूर्ति न हो सकेगी। 2. मैना ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध शस्त्र उठाने वालों को दोषी बताया और कहा कि इस जड़ पदार्थ मकान ने कोई अपराध नहीं किया। 3. अंत में मैना ने सेनापति 'हे' को अपना परिचय देकर बताया कि उन्हें उनकी पुत्री मेरी की सहेली की रक्षा करनी ही चाहिए। 2. मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज़ उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों ? उत्तर मैना उसी मकान में पली-बढ़ी थी। उसी में उसकी बचपन की, पिता की, परिवार की यादें समाई हुई थीं। इसलिए वह जड़ मकान उसके लिए भरी-पूरी ज़िंदगी के समान था। वह उसके जीवन का भी सहारा हो सकता था। इसलिए वह उसे बचाना चाहती थी। अंग्रेज़ों के लिए वह राजमहल उनके दुश्मन नाना साहब की निशानी था। वे उनकी हर निशानी को मिट्टी में मिला देना चाहते थे, ताकि देश में फिर से कोई अंग्रेज़ों के विरुद्ध आवाज़ न उठाए। 3. सर टामस '...