Skip to main content

कार्यालयी लेखन और प्रक्रिया 11

कार्यालयी लेखन और प्रक्रिया

पाठ की कुछ महत्त्वपूर्ण बातें
1. प्रत्येक विषय से संबंधित एक फाइल होती है।

2. विषय से संबंधित जो पत्र या प्रस्ताव बाहरी व्यक्तियों या दूसरे कार्यालयों से प्राप्त होता है उसे फाइल की दाहिनी ओर रखा जाता है। तथा उस विषय या प्रस्ताव पर जो टिप्पणियाँ/मन्तव्य किस कार्यालय में लिखे जाते हैं वे बाईं और लगे पृष्ठों पर लिखे जाते हैं अर्थात् फाइल के बाईं ओर का हिस्सा टिप्पण के लिए तथा दाहिनी ओर का पत्र-व्यवहार के लिए होता है।

प्र.1- कार्यालयी लेखन के विविध प्रकारों के नाम बताइए-
उ.- 1. औपचारिक पत्र  2. मुख्य टिप्पण  3. आनुषंगिक टिप्पण  4. अनुस्मारक/स्मरण पत्र  5. अर्द्वसरकारी पत्र (डी ओ लेटर)  6. कार्यसूची(एजेंडा) 7. कार्यवृत्त(मिनिट्स)  8. प्रेस विज्ञप्ति

प्र.2- औपचारिक पत्र से क्या तात्पर्य है ?
उ.- जो पत्र प्रायः एक कार्यालय, विभाग अथवा मंत्रालय से दूसरे कार्यालय, विभाग अथवा मंत्रालय को भेजे जाते हैं, औपचारिक पत्र कहलाते हैं।

प्र.3- टिप्पण किसे कहते हैं ? यह कितने प्रकार की होती है ?
उ.- किसी विचाराधीन पत्र अथवा प्रकरण को निपटाने के लिए उस पर जो राय, मन्तव्य, आदेश अथवा निर्देश दिया जाता है वह टिप्पण कहलाता है। यह दो प्रकार की होती है- मुख्य टिप्पण व आनुषंगिक टिप्पण।

प्र.4- मुख्य टिप्पण किसे कहते हैं ?
उ.- प्रारम्भिक टिप्पण मुख्य टिप्पण कहलाता है, जिसे प्रायः सहायक स्तर पर लिखा जाता है।

प्र.5- आनुषंगिक टिप्पण किसे कहते है ?
उ.- सहायक द्वारा लिखे टिप्पणी जब अधिकारी के पास पहुँचती है तो वह अधिकारी उसे पढ़कर अपना मन्तव्य लिखता है वह आनुषंगिक टिप्पणी कहलाती है।

प्र.6- स्मरण पत्र/अनुस्मारक पत्र किसे कहते हैं। ?
उ.- जब किसी पत्र/ज्ञापन इत्यादि का उत्तर समय पर प्राप्त नहीं होता तो याद दिलाने के लिए अनुस्मारक भेजा जाता है।

प्र.7- अर्द्वसरकारी पत्र (डी ओ लेटर) किसे कहते हैं ?
उ.- जब कोई एक अधिकारी दूसरे संबंधित अधिकारी को व्यक्तिगत स्तर पर जानता हो तब मैत्री भाव व अनौपचारिकता से युक्त जो पत्र कार्यालय से संबंधित विषय पर लिखा जाता है उसे अर्द्वसरकारी पत्र कहते है।

प्र.8- कार्यसूची या एजेंडा क्या है ?
उ.- किसी भी संस्था की औपचारिक बैठक में चर्चा के लिए निर्धारित विषयों की अग्रिम जानकारी देनेवाला दस्तावेज कार्यसूची कहलाता है। इसे बैठक की सूचना के साथ ही सदस्यों को भेजा जाता है ताकि वे पूरी तैयारी से आ सकें।

प्र.9- कार्यवृत्त या मिनिट्स किसे कहते है ?
उ.- किसी बैठक की कार्यसूची में रेखांकित विषयों पर हुए विचार-विमर्श व निर्णयों के विवरण को कार्यवृत्त कहा जाता है।

प्र.10- प्रेस-विज्ञप्ति किसे कहते हैं?
उ.- कोई संस्थान या व्यक्ति जब किसी विषय या बैठक में लिए गए निर्णयों को जन-सामान्य तक पहुँचाना चाहता है तो वह ‘प्रेस विज्ञप्ति’ जा़ री करता है।

प्र.11- परिपत्र या सर्कुलर किसे कहते है ?
उ.- संस्थान/कार्यालयों द्वारा लिए गए महत्त्वपूर्ण निर्णयों को कार्यान्वित करने के लिए ‘परिपत्र’ जा़ री किया जाता है, जिसमें निर्णय को कार्यान्वित करने के निर्देश होते हैं।

Popular posts from this blog

भक्तिन पाठ का सारांश - प्रश्न उत्तर सहित

भक्तिन लेखिका- महादेवी वर्मा पाठ का सारांश - भक्तिन जिसका वास्तविक नाम लक्ष्मी था,लेखिका ‘महादेवी वर्मा’ की सेविका है | बचपन में ही भक्तिन की माँ की मृत्यु हो गयी| सौतेली माँ ने पाँच वर्ष की आयु में विवाह तथा नौ वर्ष की आयु में गौना कर भक्तिन को ससुराल भेज दिया| ससुराल में भक्तिन ने तीन बेटियों को जन्म दिया, जिस कारण उसे सास और जिठानियों की उपेक्षा सहनी पड़ती थी| सास और जिठानियाँ आराम फरमाती थी और भक्तिन तथा उसकी नन्हीं बेटियों को घर और खेतों का सारा काम करना पडता था| भक्तिन का पति उसे बहुत चाहता था| अपने पति के स्नेह के बल पर भक्तिन ने ससुराल वालों से अलगौझा कर अपना अलग घर बसा लिया और सुख से रहने लगी, पर भक्तिन का दुर्भाग्य, अल्पायु में ही उसके पति की मृत्यु हो गई | ससुराल वाले भक्तिन की दूसरी शादी कर उसे घर से निकालकर उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश करने लगे| ऐसी परिस्थिति में भक्तिन ने अपने केश मुंडा लिए और संन्यासिन बन गई | भक्तिन स्वाभिमानी , संघर्षशील , कर्मठ और दृढ संकल्प वाली स्त्री है जो पितृसत्तात्मक मान्यताओं और छ्ल-कपट से भरे समाज में अपने और अपनी बेटियों के हक की लड़ाई लड़त...

रीढ़ की हड्डी -अभ्यास

1.  रामस्वरूप और रामगोपाल प्रसाद बात-बात पर "एक हमारा जमाना था .... " कहकर अपने समय की तुलना वर्तमान समय से करते हैं । इस प्रकार की तुलना कहाँ तक तर्क संगत है ? उत्तर इस तरह की तुलना करना बिल्कुल तर्कसंगत नहीं होता क्योंकि समय के साथ समाज में, जलवायु में, खान-पान में सब में परिवर्तन होता रहता है। हर समय परिस्थितियां एक सी नही होतीं हैं। हर ज़माने की अपनी स्थितियाँ होती हैं, जमाना बदलता है तो कुछ कमियों के साथ सुधार भी आते हैं। 2. रामस्वरूप का अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलवाना और विवाह के लिए छिपाना, यह विरोधाभास उनकी किस विवशता को उजागर करता है? उत्तर आधुनिक समाज में सभ्य नागरिक होने के बावजूद उन्हें अपनी बेटी के भविष्य की खातिर रूढ़िवादी लोगों के दवाब में झुकाना पड़ रहा था। उपर्युक्त बात उनकी इसी विवशता को उजागर करता है। 3. अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं, उचित क्यों नहीं है ? उत्तर अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं, वह सरासर गलत है...

नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया -अभ्यास

1. बालिका मैना ने सेनापति 'हे' को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया ? उत्तर बालिका मैना ने अपने पिता के महल की रक्षा के लिए निम्नलिखित तर्क दिए- 1. मैना ने तर्क दिया कि महल को गिराने से सेनापति की किसी उद्देशय की पूर्ति न हो सकेगी। 2. मैना ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध शस्त्र उठाने वालों को दोषी बताया और कहा कि इस जड़ पदार्थ मकान ने कोई अपराध नहीं किया। 3. अंत में मैना ने सेनापति 'हे' को अपना परिचय देकर बताया कि उन्हें उनकी पुत्री मेरी की सहेली की रक्षा करनी ही चाहिए। 2. मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज़ उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों ? उत्तर मैना उसी मकान में पली-बढ़ी थी। उसी में उसकी बचपन की, पिता की, परिवार की यादें समाई हुई थीं। इसलिए वह जड़ मकान उसके लिए भरी-पूरी ज़िंदगी के समान था। वह उसके जीवन का भी सहारा हो सकता था। इसलिए वह उसे बचाना चाहती थी। अंग्रेज़ों के लिए वह राजमहल उनके दुश्मन नाना साहब की निशानी था। वे उनकी हर निशानी को मिट्टी में मिला देना चाहते थे, ताकि देश में फिर से कोई अंग्रेज़ों के विरुद्ध आवाज़ न उठाए। 3. सर टामस '...