Skip to main content

मीरा 11

मीरा

मेरे तो गिरधर गोपाल, दूसरो न कोई
जा के सिर मोर-मुकुट, मेरो पति सोई
छांड़ि दयी कुल की कानि, कहा करिहै कोई?
संतन ढिग बैठि-बैठि, लोक-लाज खोयी
अंसुवन जल सींचि-सींचि, प्रेम-बेलि बोयी
अब त बेलि फैलि गयी, आणंद-फल होयी
दूध की मथनियाँ बड़े प्रेम से विलोयी
दधि मथि घृत काढ़ि लियो, डारि दयी छोयी
भगत देखि राजी हुयी, जगत देखि रोयी
दासि मीरां लाल गिरधर! तारो अब मोही

प्रश्न 1. मीरा अपना सर्वस्व किसे मानती हैं? और वह स्वरूप कैसा है।
उत्तरः- मीरा श्रीकृष्ण को अपना सर्वस्व मानती हैं, जिनके सिर पर मोर-मुकुट सुशोभित है।

प्रश्न 2. मीरा ने समाज को क्या चुनौती दी है?
उत्तरः- मीरा ने समाज को चुनौती दी है कि उसने तो साधु-संन्यासियों के साथ बैठ-बैठकर सामाजिक और पारिवारिक मान-मर्यादा का परित्याग कर दिया है।

प्रश्न 3. मीरा किसे देखकर प्रसन्न हो उठती हैं तथा किसे देखकर रो पड़ती हैं?
उत्तरः- मीरा प्रभु-भक्त को देखकर प्रसन्न हो उठती हैं तथा संसार को देखकर रो पड़ती हैं।

प्रश्न 4. मीरा कृष्ण से क्या प्रार्थना करती हैं और क्यों?
उत्तरः- मीरा कृष्ण से अपना उद्धार करने की प्रार्थना करती हैं ताकि उन्हें मुक्ति मिल सके।

प्रश्न 5. लोग मीरा को बावरी क्यों कहते हैं?
उत्तरः- लोग मीरा को बावरी इसलिए कहते हैं क्योंकि वे श्रीकृष्ण के प्रेम में इतनी अनुरक्त हो गई थीं कि श्रीकृष्ण को ही अपना पति मान लिया था। वे साधु-संतों के बीच में बैठकर नाचती थीं और प्रचलित सामाजिक परंपराओं एवं मर्यादाओं का उल्लंघन करती थीं।

प्रश्न 6. मीरा जगत को देखकर रोती क्यों हैं?
उत्तरः- मीरा जगत को देखकर रोती हैं क्योंकि लोग मोह-माया के चक्कर में फँसकर व्यर्थ के कार्यां में व्यस्त हैं। सांसारिक कार्यां में व्यस्त होने के कारण उनका उद्धार संभव नहीं है। यही देखकर मीरा ने दुख प्रगट किया है।

प्रश्न - निम्नलिखित पद्यांश का भाव सौन्दर्य  एवं शिल्प सौन्दर्य लिखिए |

अंसुवन जल सींचि-सींचि, प्रेम-बेलि बोयी
अब त बेलि फैलि गयी, आणंद-फल होयी

उत्तरः- भाव-सौंदर्य-
इन पंक्तियों में मीरा का श्रीकृष्ण के प्रति अनन्य प्रेम, दृढ़ता, सात्विकता और तरलता
की अभिव्यक्ति हुई है। मीरा ने आँसुओं के जल से सींच-सींच कर प्रेमरूपी बेल को
पल्लवित किया है। अब वह बेल चारों तरफ फैल गई है और आनंदरूपी फल के कारण
उन्हें आनंद प्राप्त होने लगा है।

शिल्प-सौंदर्य-

  •  अँसुवन जल, प्रेमबेलि और आनंद-फल में रूपक अलंकार है।
  •  सींचि-सींचि में पुनरूक्ति प्रकाश अलंकार है।
  •  भाषा राजस्थानी है।
  •  पद तुकांत है
  •  मुक्तक शैली का प्रयोग है।

Popular posts from this blog

भक्तिन पाठ का सारांश - प्रश्न उत्तर सहित

भक्तिन लेखिका- महादेवी वर्मा पाठ का सारांश - भक्तिन जिसका वास्तविक नाम लक्ष्मी था,लेखिका ‘महादेवी वर्मा’ की सेविका है | बचपन में ही भक्तिन की माँ की मृत्यु हो गयी| सौतेली माँ ने पाँच वर्ष की आयु में विवाह तथा नौ वर्ष की आयु में गौना कर भक्तिन को ससुराल भेज दिया| ससुराल में भक्तिन ने तीन बेटियों को जन्म दिया, जिस कारण उसे सास और जिठानियों की उपेक्षा सहनी पड़ती थी| सास और जिठानियाँ आराम फरमाती थी और भक्तिन तथा उसकी नन्हीं बेटियों को घर और खेतों का सारा काम करना पडता था| भक्तिन का पति उसे बहुत चाहता था| अपने पति के स्नेह के बल पर भक्तिन ने ससुराल वालों से अलगौझा कर अपना अलग घर बसा लिया और सुख से रहने लगी, पर भक्तिन का दुर्भाग्य, अल्पायु में ही उसके पति की मृत्यु हो गई | ससुराल वाले भक्तिन की दूसरी शादी कर उसे घर से निकालकर उसकी संपत्ति हड़पने की साजिश करने लगे| ऐसी परिस्थिति में भक्तिन ने अपने केश मुंडा लिए और संन्यासिन बन गई | भक्तिन स्वाभिमानी , संघर्षशील , कर्मठ और दृढ संकल्प वाली स्त्री है जो पितृसत्तात्मक मान्यताओं और छ्ल-कपट से भरे समाज में अपने और अपनी बेटियों के हक की लड़ाई लड़त...

रीढ़ की हड्डी -अभ्यास

1.  रामस्वरूप और रामगोपाल प्रसाद बात-बात पर "एक हमारा जमाना था .... " कहकर अपने समय की तुलना वर्तमान समय से करते हैं । इस प्रकार की तुलना कहाँ तक तर्क संगत है ? उत्तर इस तरह की तुलना करना बिल्कुल तर्कसंगत नहीं होता क्योंकि समय के साथ समाज में, जलवायु में, खान-पान में सब में परिवर्तन होता रहता है। हर समय परिस्थितियां एक सी नही होतीं हैं। हर ज़माने की अपनी स्थितियाँ होती हैं, जमाना बदलता है तो कुछ कमियों के साथ सुधार भी आते हैं। 2. रामस्वरूप का अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलवाना और विवाह के लिए छिपाना, यह विरोधाभास उनकी किस विवशता को उजागर करता है? उत्तर आधुनिक समाज में सभ्य नागरिक होने के बावजूद उन्हें अपनी बेटी के भविष्य की खातिर रूढ़िवादी लोगों के दवाब में झुकाना पड़ रहा था। उपर्युक्त बात उनकी इसी विवशता को उजागर करता है। 3. अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं, उचित क्यों नहीं है ? उत्तर अपनी बेटी का रिश्ता तय करने के लिए रामस्वरूप उमा से जिस प्रकार के व्यवहार की अपेक्षा कर रहे हैं, वह सरासर गलत है...

नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया -अभ्यास

1. बालिका मैना ने सेनापति 'हे' को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया ? उत्तर बालिका मैना ने अपने पिता के महल की रक्षा के लिए निम्नलिखित तर्क दिए- 1. मैना ने तर्क दिया कि महल को गिराने से सेनापति की किसी उद्देशय की पूर्ति न हो सकेगी। 2. मैना ने अंग्रेज़ों के विरुद्ध शस्त्र उठाने वालों को दोषी बताया और कहा कि इस जड़ पदार्थ मकान ने कोई अपराध नहीं किया। 3. अंत में मैना ने सेनापति 'हे' को अपना परिचय देकर बताया कि उन्हें उनकी पुत्री मेरी की सहेली की रक्षा करनी ही चाहिए। 2. मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज़ उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों ? उत्तर मैना उसी मकान में पली-बढ़ी थी। उसी में उसकी बचपन की, पिता की, परिवार की यादें समाई हुई थीं। इसलिए वह जड़ मकान उसके लिए भरी-पूरी ज़िंदगी के समान था। वह उसके जीवन का भी सहारा हो सकता था। इसलिए वह उसे बचाना चाहती थी। अंग्रेज़ों के लिए वह राजमहल उनके दुश्मन नाना साहब की निशानी था। वे उनकी हर निशानी को मिट्टी में मिला देना चाहते थे, ताकि देश में फिर से कोई अंग्रेज़ों के विरुद्ध आवाज़ न उठाए। 3. सर टामस '...