Skip to main content

जनसंचार 11

रचनात्मक लेखन (कामकाजी हिंदी और रचनात्मक लेखन)

नोटः-
कक्षा 11वीं तथा 12वीं के पाठ्यक्रम में संयुक्त रूप से निर्धारित ‘अभिव्यक्ति और माध्यम’ पुस्तक के निम्नांकित 07 पाठ कक्षा 11वीं के पाठ्यक्रम निर्धारित हैं-
1. जनसंचार माध्यम ( पाठ-1 )
2. पत्रकारिता के विविध आयाम (पाठ- 2)
3. डायरी लिखने की कला ( पाठ-9)
4. कथा-पटकथा (पाठ -10)
5. कार्यालयी लेखन और प्रक्रिया (पाठ -14)
6. स्ववृत्त लेखन और रोजगार संबंधी आवेदन पत्र (पाठ-15)
7. शब्दकोश, संदर्भ-ग्रंथों की उपयोग विधि और परिचय (पाठ-16)

उक्त सात पाठों में से एक-एक अंक के पाँच प्रश्न पूछे जाएँगे।

जनसंचार माध्यम


प्र.1- संचार क्या है ?
उ.- दो या दो से अधिक व्यक्तियों के बीच सूचनाओं व भावनाओं का आदान-प्रदान ही संचार
है। अथवा अनुभवां की साझेदारी ही संचार है।

प्र.2- संचार माध्यम क्या है ?
उ.- संचार की प्रक्रिया को अंजाम देने वाले साधन संचार माध्यम कहलाते हैं।

प्र.3- संचार के प्रमुख तत्त्व कौन-कौन से हैं ?
उ.- संचार की प्रक्रिया में कई चरण या तत्त्व सम्मिलित होते हैं। वे निम्नांकित हैं-
(क) स्रोत या संचारक - संचार प्रक्रिया को प्रारम्भ करनेवाला/बात कहनेवाला।
(ख) कूटीकरण/एनकोडिंग - भावों को भाषा में/शब्दों में बदलने की प्रक्रिया ।
(ग) संदेश - कथ्य
(घ) माध्यम (चैनल) - मौखिक शब्द, टेलीफोन, समाचार पत्र, रेडियो, टेलीविजन, इन्टरनेट
व फ़िल्म आदि।
(ड़) प्राप्तकर्त्ता (रिसीवर) - संदेश प्राप्तकर्त्ता, जो कूट भाषा की डी-कोडिंग करता है
अर्थात् कथ्य को समझने का प्रयास करता है।
(च) फीडबैक - संदेश प्राप्तकर्त्ता की अच्छी/बुरी प्रतिक्रिया

प्र.4- संचार के प्रमुख प्रकार बताइए।
उ.- वर्गीकरण का प्रथम प्रकार-(02 भेद) मौखिक तथा अमौखिक संचार।
वर्गीकरण का दूसरा प्रकार-(04 भेद)
1. अंतःवैयक्तिक संचार - जहाँ संचारक व प्राप्तकर्त्ता एक ही होता है। जैसे
सोचना/विचारना आदि।
2. अंतरवैयक्तिक संचार - जब दो व्यक्ति आमने-सामने संचार करते हैं।
3. समूह संचार - जब हमारा कथन किसी एक व्यक्ति के लिए न होकर एक पूरे समूह
के लिए होता है। जैसे - सभा/पंचायत/संसद आदि।
4. जनसंचार - जब समूह से प्रत्यक्ष संवाद की बजाय किसी यांत्रिक साधन/तकनीकी
के माध्यम से संवाद स्थापित किया जाता है। जैसे अखबार, टेलीविजन, रेडियो,
सिनेमा, इन्टरनेट आदि।

प्र.5- जनसंचार की प्रमुख विशेषताएँ बताइए।
उ. - 1. जनसंचार का फीडबैक तुरन्त नहीं मिलता।
2. उसमें श्रोताओं/पाठकों/दर्शकों का दायरा बहुत बड़ा पंचमेल (विविधता भरा) होता
है।
3. उसमें प्रसारित संदेश की प्रकृति सार्वजनिक होती है।
4. जनसंचार के लिए औपचारिक संगठन -रेडियो/टीवी चैनल/अखबार की
आवश्यकता होती है।
5. इसमें प्रचारित-प्रसारित सामग्री को नियंत्रित व निर्धारित करने के लिए कई द्वारपाल
होते हैं। जैसे संपादक /उपसंपादक आदि।

प्र.6- जनसंचार के प्रमुख कार्य बताइए।
उ.- 1. सूचना देना 2. शिक्षित करना 3. मनोरंजन करना 4. एजेंडा तय करना 5
निगरानी करना 6. विचार-विमर्श के लिए मंच उपलब्ध कराना।

प्र.7- भारत में पत्रकारिता का प्रारम्भ कब हुआ ?
उ.- सन् 1780 में जेम्स ऑगस्ट हिकी के ‘बंगाल गजट’ से ।

प्र.8- हिंदी का पहला पत्र कौन-सा था ?
उ.- हिंदी का पहला पत्र ‘उदंत मार्तण्ड’ सन् 1826 में कलकत्ता से पंडित जुगल किशोर के
संपादन में प्रकाशित हुआ।

प्र.9- आजादी के पूर्व के प्रमुख समाचार पत्र/पत्रिकाओं के नाम बताइए।
उ.- केसरी, हिन्दुस्तान, हंस, कर्मवीर, आज, प्रताप, प्रदीप और विशाल भारत आदि।

प्र.10- आजादी के पूर्व के प्रमुख पत्रकार कौन-कौन से थे ?
उ. - गांधीजी, भारतेन्दु हरिश्चन्द्र, लोकमान्य तिलक, मदनमोहन मालवीय, गणेश शंकर
विद्यार्थी, माखनलाल चतुर्वेदी, महावीर प्रसाद द्विवेदी, बाबूराव-विष्णुराव पराड़कर, प्रताप नारायण
मिश्र, शिवपूजन सहाय, रामवृक्ष बेनीपुरी आदि।

प्र.11- आजादी के बाद के भारत के प्रमुख हिंदी अखबारों के नाम बताइए।
उ. - नवभारत टाइम्स, जनसत्ता, नई दुनिया, राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला, दैनिक भास्कर,
दैनिक जागरण आदि एवं पत्रिकाओं में धर्मयुग, साप्ताहिक हिन्दुस्तान, दिनमान, रविवार, इंडिया
टुडे व आउट लुक आदि।

प्र.12- आजादी के बाद के प्रमुख हिंदी पत्रकारों के नाम बताइए।
उ. - अज्ञेय, रघुवीर सहाय, धर्मवीर भारती, श्याम मनोहर जोशी, राजेन्द्र माथुर, प्रभाष जोशी,
सर्वेश्वर दयाल सक्सेना, सुरेन्द्र प्रताप सिंह आदि।

प्र.13 -रेडियो का आविष्कार कब और किसने किया ?
उ.- 1895 में इटली के जी. मार्कोनी ने ।

प्र.14 - ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) की स्थापना कब हुई। इसकी व्यापकता बताइए।
उ.- सन् 1936 में। 24 भाषाओं और 146 बोलियों में प्रसारित कार्यक्रमों का लाभ देश की 96
प्रतिशत आबादी उठाती है।

प्र.15- एफ.एम. रेडियो की शुरुआत भारत में कब हुई ?
उ. - सन् 1993 में

प्र.16- वर्तमान में आकाशवाणी व दूरदर्शन पर किसका नियंत्रण है ?
उ. - ‘प्रसार भारती’ नामक स्वायत्तशासी निकाय का।

प्र.17 - भारत में टेलीविजन की शुरुआत कब हुई ?
उ. - 15 सितम्बर 1959 में (यूनेस्को की एक परियोजना के अंतर्गत प्रायोगिक रूप में )
15 अगस्त 1965 से आकाशवाणी के ही अंतर्गत विधिवत रूप से टेलीविजन सेवा प्रारंभ हुई।

प्र.18 - दूरदर्शन पृथक् विभाग कब बना ?
उ.- 01 अप्रेल 1976 से ।

प्र.19- सिनेमा का आविष्कार किसने व कब किया ?
उ. - थॉमस अल्वा एडीसन के द्वारा सन् 1883 में ‘मिनेटिस्कोप की खोज’ के साथ ही सिनेमा
अस्तित्व में आया। विश्व की पहली फ़िल्म ‘ द अरायवल ऑफ ट्रेन’ 1894 में फ्रांस में बनी।

प्र.20- भारत की पहली फ़िल्म कौन-सी थी व कब बनी ?
उ. - राजा हरिशचंद्र 1913 में बनी । यह मूक फ़िल्म थी।

प्र.21- भारत की पहली बोलती फिल्म कौन-सी थी । व कब बनी?
उ.- सन् 1931 में निर्मित ‘आलमआरा’ (आर्देशिर ईरानी द्वारा निर्देशित)।

प्र.22 -इंटरनेट की विशेषताएँ बताइए।
उ.- इंटरनेट में प्रिंट मीडिया, रेडियो, टेलीविजन, किताब, सिनेमा यहाँ तक कि पुस्तकालय के
भी सारे गुण मौजूद हैं। यह एक ‘अन्तर क्रियात्मक’ (इंटरेक्टिव) माध्यम है। इसमें आप मूक
दर्शक/श्रोता नहीं हैं।

Popular posts from this blog

CCS(CCA) rules 1965 PART VII - APPEALS

PART VII APPEALS 22.         Orders against which no appeal lies Notwithstanding anything contained in this Part, no appeal shall lie against- (i)           any order made by the President; (ii)          any order of an interlocutory nature or of the nature of a step-in-aid of the final disposal of a disciplinary proceeding, other than an order of suspension; (iii)         any order passed by an inquiring authority in the course of an inquiry under Rule 14. 23.        Orders against which appeal lies Subject to the provisions of rule 22, a Government servant may prefer an appeal against all or any of the following orders, namely:- (i)         an order of suspension made or deemed to have been made under rule 10; (ii)   ...

CCS(CCA) Rules (SUSPENSION) rule-10

PART IV SUSPENSION 10.          Suspension (1)       The appointing authority or any authority to which it is subordinate or the disciplinary authority or any other authority empowered in that behalf by the President, by general or special order, may place a Government servant under suspension- (a)        where  a disciplinary proceeding against him is contemplated or is pending; or  (aa)      where, in the opinion of the authority aforesaid, he has engaged himself in activities prejudicial to the interest of the security of the State; or (b)        where a case against him in respect of any criminal offence is under investigation, inquiry or trial: Provided that, except in case of an order of suspension made by the Comptroller and Auditor - General in regard to a member of the Indian Audit and Accounts...